ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा कर्मचारी: बिजली गुल होने की वजह से 20 मिनट बाद निकाला जा सका; पहले भी कई बार फंस चुके मरीज और अटेंडर – Madhya Pradesh News

लिफ्ट से बाहर निकला आउटसोर्स कर्मचारी राजीव।

ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर बिजली गुल होने से एक आउटसोर्स कर्मचारी लिफ्ट में फंस गया। कर्मचारी करीब 20 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसा रहा, जिससे उसकी जान हलक में अटकी रही।

.

राजीव नामक यह कर्मचारी अस्पताल में काम करता है। बिजली जाने के कारण लिफ्ट अचानक बंद हो गई। उसने मदद के लिए चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का ध्यान उस ओर गया। उन्होंने राजीव को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकालने का भरोसा दिलाया।

कुछ देर बाद जब बिजली वापस आई, तब उसे लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाला जा सका।

ग्वालियर के माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय की घटना है।

अस्पताल में बिजली गुल आम बात लिफ्ट से बाहर आने के बाद राजीव ने बताया कि यदि समय पर बिजली नहीं आती तो उसे काफी परेशानी हो सकती थी।

मुरार जिला अस्पताल में बिजली गुल होने की समस्या अब आम हो गई है। हालांकि, बिजली जाने के दौरान वैकल्पिक लाइट की व्यवस्था न होना अस्पताल कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों और उनके अटेंडरों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है। अस्पताल में पहले भी कई बार मरीज और उनके अटेंडर लिफ्ट में फंस चुके हैं।

समस्या से बार-बार परेशान हो रहे लोग अस्पताल प्रबंधन बीते कई महीनों से इस समस्या से जूझ रहा है, लेकिन अभी तक जनरेटर जैसी बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाया है। इसी वजह से ओपीडी रजिस्ट्रेशन से लेकर मरीजों की जांच तक कई बार प्रभावित हो चुकी है और लोगों को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *