शाजापुर के हाईवे पर कार ने मारी बुजुर्ग को टक्कर: जिला अस्पताल में इलाज जारी; बोल नहीं पा रहा घायल – shajapur (MP) News

घायल का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

शाजापुर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-52 पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एकता होटल के समीप दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार

.

सूचना मिलने पर उज्जैन जिले के तराना थाने में तैनात डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि घायल की पहचान उज्जैन जिले के जूना पानीखेड़ा गांव निवासी कैलाश के रूप में हुई है।

अस्पताल में घायल।

कैलाश फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां से कहां जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। घायल का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के संबंध में आगे की जानकारी घायल के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *