Last Updated:
How to store Boiled Eggs and Potatoes: आप हर दिन उबले अंडे खाते होंगे. आलू उबाल कर आलू का भरता या दम आलू बनाते होंगे. कई बार ये ज्यादा उबल जाते हैं, ऐसे में एक बार में ही इन दोनों चीजों को खाकर खत्म करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग इनके छिलके हटाकर फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छिलका हटाकर उबले अंडे और आलू को स्टोर करना गलत है? जानिए, यहां उबले आलू और अंडों को स्टोर करने का सही तरीका.
How to store Boiled Eggs and Potatoes: आलू का हर दिन आप सभी इस्तेमाल करते होंगे. घर में कोई सब्जी नहीं तो आलू की सिंपल ग्रेवी वाली सब्जी बना ली. आलू मटर बना लिया या फिर समय नहीं तो आसान सा आलू का भरता बना लिया. आलू का पराठा भी काफी लोग खाना पसंद करते हैं. उसी तरह अंडे भी लोग हर दिन नाश्ते में जरूर खाते हैं. जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे सुबह उबले अंडे या फिर ऑमलेट ब्रेड खाकर घर से निकल पड़ते हैं. कई बार आलू का भरता बनाने के लिए एक साथ काफी आलू उबालने को आप डाल देते हैं. कुछ को लोग छील कर फ्रिज में रख देते हैं. उसी तरह से अंडे भी लोग उबाल कर खाते हैं तो कई बार उसे शाम या अगले दिन खाने के लिए फ्रिज में अंडे का छिलका हटा कर रख देते हैं. आप भी ऐसा करते हैं तो ये गलती न करें, क्योंकि छिलका हटाकर फ्रिज में उबले आलू और अंडों को रखने से न सिर्फ इनका स्वाद खराब हो जाता है, बल्कि ये सख्त हो जाते हैं. तो आखिर किस तरह से फ्रिज में उबले हुए आलू और अंडों को रखना चाहिए? इसके बारे में सिंपल सा टिप्स बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके उबले आलू, अंडों को स्टोर करने का तरीका बताया है.
View this post on Instagram
.