सर्दियों के लिए सुपरफूड है आंवला, ऐसे करें सेवन, बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Last Updated:

Amla Ke Fayde: सर्दियों में आंवले की मांग बढ़ जाती है क्योंकि यह इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद लाभकारी माना जाता है. मौसम में ठंडक बढ़ते ही लोग संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं. ऐसे समय आंवला शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है.

Amla Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में आंवले की डिमांड अधिक रहती है. हमारे स्वास्थ्य के लिए भी आंवला बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.  इन दिनों मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. ऐसे में बदलते मौसम के साथ ही इम्युनिटी में भी बदलाव होने लगता है, जिस कारण लोग बीमारियों और संक्रमण का शिकार होने लगते हैं. ऐसे में ठंड के सीजन में खुद को हेल्दी रखने के लिए अपने खानपान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि इम्युनिटी बूस्ट हो और बीमारियों से बचाव हो. आंवला एक सुपरफूड है, जिसे सर्दियों में खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. यह विटामिन-सी से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसे खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है. आंवले को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आमतौर पर लोग इसका आचार या मुरब्बा बनाते हैं.

आप आसान तरीके से घर पर ही मुरब्बा बना सकते हैं

सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो लें एक कांटे वाली चम्मच से हर आंवले में गहरे छेद करें.आंवले को रात भर के लिए चूने के पानी में भिगोकर रख दें.अगले दिन पानी से निकालकर कपड़े से पोंछकर सुखा लें एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें आंवले डालकर 7-8 मिनट या हल्का नरम होने तक मध्यम आंच पर पकाएं. उसके बाद आप चीनी का घोल को तैयार कर ले करीब 5 किलो आंवला का मुरब्बा तैयार करने के लिए 2 किलो चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. घोल उबलने लगे तो उसमें उबले हुए आंवले डाल दें. आंच को धीमा रखें और लगभग 40 से 50 मिनट तक या जब तक आंवले का रंग बदल न जाए और घोल गाढ़ा  न हो जाए, तब तक पकाएं. बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें. आखिरी में यदि आप चाहें तो इलायची पाउडर और दालचीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. आंच बंद कर दें और मुरब्बे को पूरी तरह से ठंडा होने दें. ठंडा होने पर, इसे एक सूखे और एयर टाइट कांच के जार में भर कर रखें.

ग्रहणी निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बाद आप मुरब्बा का सेवन खाली पेट सुबह कर सकते हैं. जिससे कई बीमारियों से आपको छुटकारा भी मिल जाएगा और आपको बाजार से मुरब्बा खरीदना भी नहीं पड़ेगा घर पर ही आसान तरीके से आप इसे बनाकर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. आंवले का मुरब्बा एक पारंपरिक मिठाई है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ ही पाचन को दुरुस्त रखता है. इसे बनाने के लिए आंवलों को चीनी की चाशनी में डुबोकर रखा जाता है. अगर इसे रोजाना खाली पेट खाया जाए, तो गर्मी में लू से बचा जा सकता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

आंवला के फायदे
आंवला में विटामिन सी काफी ज्यादा होता है जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैण् सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना आंवला का सेवन करना काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है. आंवले में उपस्थित फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल रक्त संचार को सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है. हृदय रोग से बचाव के लिए भी आंवला का सेवन एक प्रभावी उपाय है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों के लिए सुपरफूड है आंवला, ऐसे करें सेवन, बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *