Last Updated:
Amla Laddu Barfi Recipe: दरभंगा में इन दिनों आंवला से बनी खास मिठाइयों की खूब चर्चा हो रही है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से आए विजय पांडे यहां आंवला के लड्डू और बर्फी बेच रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जा रहे हैं. शहद, इलायची, नारियल और ग्लूकोज से तैयार इन मिठाइयों में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. दरभंगा के पोलो मैदान में लगे खादी हस्तशिल्प मेले में लोग इनका स्वाद चखने के बाद खरीद भी रहे हैं, जिससे इनकी मांग लगातार बढ़ रही है. रिपोर्ट- अभिनव कुमार
आंवला एक ऐसा फल है जो लगभग हर किसी को पसंद होता है. लोग इसके अचार और चटनी को बहुत पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप आंवला की एक ही तरह की रेसिपी से ऊब चुके हैं तो आज हम आपको इसकी एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बता रहे हैं.
आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. जो इसे एक अच्छा स्वास्थ्य विकल्प बनाती है. आंवला अपने औषधीय गुणों के कारण कई तरह की रेसिपी में इस्तेमाल होने लगा है. इसकी मिठाई की बात करें तो आंवला के लड्डू भी अब बाजार में आ चुके हैं. जो काफी स्वादिष्ट माने जाते हैं.
दरभंगा जिले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से आए विजय पांडे बताते हैं कि उनके यहां आंवला काफी प्रसिद्ध है और वहां आंवला का कई तरह से उपयोग किया जाता है. उन्होंने आंवला का लड्डू और बर्फी प्रतापगढ़ से दरभंगा लाकर बेचना शुरू किया है. जो शहद, इलायची, ग्लूकोज और नारियल से बनता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
विजय पांडे बताते हैं कि आंवला को कद्दूकस करके लड्डू बनाया जाता है. वहीं इसका पेस्ट बनाकर बर्फी तैयार की जाती है. यह 500 रुपये प्रति किलो बिकता है. दोनों की कीमत समान है. जो भी ग्राहक दुकान पर आते हैं.
पहले उन्हें चखाया जाता है. अगर पसंद आता है, तो वे खरीदते हैं. इसे खरीदने के लिए आप पोलो मैदान में लगे खादी हस्तशिल्प मेले में जा सकते हैं. 15 मार्च तक यह मेला लगा है और यहां स्टॉल पर आपको आंवले के ये मीठे आइटम मिल जाएंगे.
आंवला का लड्डू और बर्फी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है. विजय पांडे बताते हैं कि उनके यहां आंवला बहुत ही प्रसिद्ध है और आंवला से बने ज्यादातर उत्पाद प्रतापगढ़ में ही तैयार किए जाते हैं. इसलिए अगर आप आंवला की कोई नई और स्वादिष्ट रेसिपी आजमाना चाहते हैं. तो आंवला का लड्डू और बर्फी एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
.