IT stock surge: IT फर्म हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds Technologies) के शेयर आज बाजार में कहर ढा रहे हैं. आज लगातार दूसरे दिन शेयरों में तेजी देखी जा रही है. आज 11 मार्च, 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर हैपिएस्ट माइंड्स ने लगभग 2 परसेंट बढ़कर 447.60 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की. फिर देखते ही देखते 11 परसेंट बढ़त हासिल कर यह 446.35 रुपये के हाई पर पहुंच गया. सुबह 9:40 बजे तक 443 रुपये पर मजबूती के साथ शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहा था. इस दौरान 11.5 लाख से ज्यादा शेयरों का लेनदेन हुआ. शेयरों का यह ट्रेडिंग वॉल्यूम उस पर निवेशकों के भरोसे को दिखाता है.
आज की बढ़त के साथ हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर सिर्फ दो कारोबारी सेशन में लगभग 30 परसेंट तक बढ़ गए हैं. मंगलवार को इस IT स्टॉक में लगभग 18 परसेंट का उछाल आया था. वहीं, सोमवार को इसमें 15.65 परसेंट की तेजी आई थी. यह स्टॉक निफ्टी 500 इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला स्टॉक बन गया है.
शेयरों में क्यों आया उछाल?
- बेंगलुरु बेस्ड इस कंपनी ने कारोबारी साल 2026-27 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को 10 परसेंट से बढ़ाकर 12.5 परसेंट कर दिया है. साथ ही FY28 में इसने 15 परसेंट तक ग्रोथ हासिल करने का भी लक्ष्य रखा है.
- ग्रोथ आउटलुक में यह बढ़ोतरी फरवरी 2026 में हैपिएस्ट माइंड्स के ‘AI फर्स्ट’ इनिशिएटिव के लॉन्च के बाद हुई है. कंपनी के मुताबिक, यह इनिशिएटिव AI के इर्द-गिर्द इसके पूरे ऑपरेटिंग मॉडल, सर्विस डिलीवरी आर्किटेक्चर और क्लाइंट एंगेजमेंट फिलॉसफी को फिर से तैयार करता है. कंपनी का कहना है कि इसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. साथ ही एआईबेस्ड इस स्ट्रैटेजी के कारण कंपनी के पास नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है.
- एक तरफ जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज गिरावट देखी जा रही है. वहीं, शेयर बाजार में भारी बिकवाली के इस माहौल के बीच यह IT स्टॉक मजबूती के साथ खड़ा है. IT स्टॉक्स में आज दबाव और मार्केट को पीछे छोड़ते हुए यह टॉप गेनर बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
.