ग्लोबल तनाव के बीच निवेशकों की पसंद बना यह शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने कहा खरीद डालो; दिख सकता है 3

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Laurus Labs Share Price Target Motilal Oswal: मिडिल ईस्ट में चल रहे विवाद से एक ओर जहां शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं, फार्मा सेक्टर की एक कंपनी में इस दौरान तेजी दर्ज की गई है. शुक्रवार के कारोबारी दिन भी Laurus Labs के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक उछल गए थे. 

सबसे खास बात तो यह है कि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी कंपनी शेयरों पर भरोसा जताया है. आइए जानते हैं, इस विषय में….

ब्रोकरेज का नजरिया और टारगेट प्राइस

कंपनी शेयरों को लेकर मोतीलाल ओसवाल ने अपनी ‘बाय’ रेटिंग को बरकरार रखा है और निवेशकों को इसमें खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने प्रति शेयर 1280 रुपये का लक्ष्य तय किया है.

फर्म का मानना है कि आने वाले समय में इसमें करीब 30 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल सकती है, जो निवेशकों के लिए मुनाफा कमाने का अच्छा अवसर बन सकता हैं.

टेक्नोलॉजी और साझेदारियों से मजबूत हो रहा बिजनेस

Laurus Labs लगातार अपने सीडीएमओ (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) बिजनेस को मजबूत करने पर काम कर रही है. कंपनी वैश्विक दवा कंपनियों के साथ अपने व्यापार संबंधों को बढ़ाने में लगी हुई  है. जिससे बड़े प्रोजेक्ट में काम करने के अवसर बन रहे है. इसके साथ ही कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और ऑपरेशनल स्केल को भी बढ़ा रही है. ताकि भविष्य में बढ़ती मांग को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके.

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, लॉरस लैब्स ने पेप्टाइड्स, सेल और जीन थेरेपी, फरमेंटेशन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे अहम क्षेत्रों में एडवांस टेक्नोलॉजी में खुद को आगे बढ़ाने का काम किया है. जिससे आने वाले समय में कंपनी के ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. 

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन 

बीएसई पर शुक्रवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. दिन की समाप्ति पर शेयर 4.19 प्रतिशत या 39.65 रुपये की तेजी के साथ 986.75 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 990.70 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 53,270.35 करोड़ रुपये है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: निवेशकों के लिए अलर्ट: महीने के अंत में इन तारीखों पर बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब नहीं होगी ट्रेडिंग…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *