माउथवॉश यूज करना दांतों के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? अमेरिकी डेंटिस्ट का चौंकाने वाला दावा

Last Updated:

Mouthwash Side Effects: अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. मार्क बर्हने के अनुसार एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश का लगातार इस्तेमाल मुंह के अच्छे बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है. इसके बजाय प्राकृतिक उपाय जैसे ऑयल पुलिंग अपनाना फायदेमंद है. यह दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है, मुंह को ताजगी देता है और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल ओरल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Dentist Tips for Oral Health: दांतों को साफ रखने के लिए कई लोग ब्रश करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं. माउथवॉश कई तरह के होते हैं और इन्हें आमतौर पर ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. बड़ी संख्या में लोग माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि US के कैलिफोर्निया के अनुभवी डेंटिस्ट डॉ. मार्क बर्हने ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर माउथवॉश को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं, जिसके बाद लोग माउथवॉश को लेकर कंफ्यूज हो गए हैं. अगर आप भी दांतों को साफ रखने और ओरल हेल्थ को सुधारने के लिए माउथवॉश यूज करते हैं, तो डेंटिस्ट की बातें जरूर जान लेनी चाहिए.

डॉ. बर्हने ने इंस्टा पर पोस्ट किए वीडियो में बताया कि एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश का लगातार इस्तेमाल करना आपकी ओरल हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता है. यह आपके ओरल माइक्रोबायोम को नुकसान पहुंचा सकता है. यह सिर्फ नुकसानदायक बैक्टीरिया को नहीं मारता है, बल्कि मुंह में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकता है. इससे दांतों और मसूड़ों के लिए गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं. इसके अलावा एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश के लगातार इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी हो सकता है.

View this post on Instagram

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *