शुरू हुई Amazon Great Indian Festival सेल, 80% की छूट पर मिल रहे हैं ढेरों सामान, TV आधे दाम पर

अमेज़न इंडिया का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट Amazon Great Indian Festival सेलl 2025 आज यानी कि 23 सितंबर से शुरू हो गई है. इस बार ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और होम एसेंशियल्स पर साल के सबसे कम दाम और शानदार डिस्काउंट्स मिलने वाले हैं.

कंपनी ने कहा है कि इस बार ग्राहक 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, नए लॉन्च, ब्लॉकबस्टर डील्स और बेहतर शॉपिंग अनुभव का आनंद उठा पाएंगे. साथ ही GST रिडक्शन और SBI कार्ड डिस्काउंट्स के चलते बचत और भी बढ़ जाएगी.

Amazon Great Indian Festival 2025 के टॉप ऑफर्स
-स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज़: Apple, Samsung, iQOO, OnePlus पर 40% तक की छूट दी जा रही है.

-इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स: HP, boAt, Sony, Samsung पर 80% तक का डिस्काउंट मिल जाएगा.

-होम अप्लायंसेज़: LG, Haier, Godrej पर 65% तक की छूट + एक्सचेंज ऑफर + नो-कॉस्ट EMI मिल रहा है.

-स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर: Sony, Samsung, LG, Xiaomi पर 65% तक की छूट + कूपन डिस्काउंट मिल जाएगा.

-होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स: Aquaguard, Titan, Nilkamal, Hindware पर 80% तक की छूट दी जा रही है.

-फैशन और ब्यूटी: Crocs, L’Oreal, Titan, Libas पर 50-80% छूट मिल जाएगी.

-स्मॉल और मीडियम बिजनेस प्रोडक्ट्स: Launchpad, Karigar, Saheli और Local Shops से प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट मिलेगी.

-Amazon Business: थोक खरीद पर 80% तक छूट और ₹60,000 तक क्रेडिट मिल जाएगा.

-डेली नीड्स: फूड, बेबी केयर, होम केयर और हेल्थ प्रोडक्ट्स पर 70% तक की छूट पाई जा सकती है.

-ट्रैवल बुकिंग्स: फ्लाइट्स, होटल्स और बस टिकट पर 65% तक की छूट + कोई गेटवे चार्ज नहीं होगा.

-Echo, Fire TV और Kindle: डिवाइस पर 50% तक छूट मिल जाएगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *