Last Updated:
Business Idea: आज हम आपको युवा बॉबी की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है. हालांकि, पढ़ाई के दौरान ही बॉबी ने एक ऐसा बिजनेस शुरू किया, जिससे उन्होंने 2 महीने में ही 50 हजार रुपए कमाई कर ली है. आइए जानते हैं बॉबी का बिजनेस आइडिया…
Business Idea: आजकल ज्यादातर महिलाएं सिर के टूटते बालों से परेशान हैं और महिलाएं इन टूटते बालों को कचड़े में फेंक देती हैं. हालांकि, इन्हीं टूटे बालों से युवा बॉबी कमाई भी कर रहे हैं. बॉबी सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह महिलाओं के टूटते बाल खरीदने के लिए कानपुर से छतरपुर में महीनों डले रहते हैं. अभी छतरपुर जिले में डेरा डाल रखा है. दिनभर गांव-गांव और कस्बों में घूमते हैं. छतरपुर मेन शहर में भी जाते हैं क्योंकि बाल टूटने की समस्या हर जगह है. लेकिन शहरों की महिलाएं इन टूटते बालों को कचरा समझकर फेंक देती हैं जबकि गांव-कस्बा में रहने वाली महिलाएं टूटते बालों को बेचने के लिए रख लेती हैं.
बालों के बदले देते हैं सामान
बॉबी बताते हैं कि महिलाएं बाल के बदले घर-गृहस्थी का सामान लेना पसंद करती हैं इसलिए उन्हीं को ध्यान में रखते हुए ऐसा सामान लाते हैं. साथ ही बच्चों के खिलोने भी लिए रहते हैं.
इतने रुपए किलो बेचते हैं बाल
बॉबी बताते हैं कि यहां से हम 4 हजार रुपए किलो बाल खरीदते हैं और कानपुर की दुकान में 6 हजार रुपए किलो बेच लेते हैं. हर दिन घूमते-फिरते हैं तो आसानी से 300 ग्राम बाल तो खरीदने को मिल ही जाते हैं.
हर दिन होता है इतना मुनाफा
बॉबी बताते हैं कि हर दिन इतने बाल तो खरीदने को मिल ही जाते हैं कि आसानी से 500 से 1 हजार रुपए का शुद्ध मुनाफा कमा सकें. गाड़ी तेल खर्च निकालने के बाद आराम से इतना बच जाता है.
पढ़ाई के साथ कर रहे बिजनेस
बॉबी बताते हैं कि मेरी उम्र 17 साल है. अभी हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है. पढ़ाई के दौरान ही ये काम शुरू कर दिया था. अब इस काम में मजा आता है. हर जगह घूमते-फिरते हैं, पैसा भी आ रहा है तो और अच्छा लगता है. हालांकि, बॉबी आगे कॉलेज की पढ़ाई भी जारी रखेंगे और बिजनेस भी करते रहेंगे.
2 महीने में 50 हजार रुपए
बॉबी बताते हैं कि इस बिजनेस से 2 महीने में ही 50 हजार रुपए की कमाई कर ली है. कानपुर में 6 हजार रुपए किलो बाल बेचते हैं ओर यहां 4 हजार रुपए किलो के भाव से लेते हैं. साथ ही बर्तन भी बेच लेते हैं. यानि अपना माल भी सेल कर लेते हैं और बाल भी सस्ते भाव में खरीद लेते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.