Last Updated:
बिहार के सहरसा में सास-बहू की जोड़ी ने वो कमाल कर दिखाया है जो कोई सोच भी नहीं सकता. इस जोड़ी ने न सिर्फ बिहार में बल्कि दक्षिण एशिया में भी अपने द्वारा तैयार बरी का जलवा बिखेर दिया है. इनके पास ऑनलाइन काफी ऑर्…और पढ़ें
‘एग्री ग्रो प्रो’ के नाम से बरी उद्योग चला रही बसंती कुमारी बताती हैं कि मां के हाथों का बना बरी का स्वाद ही निराला है तभी तो साउथ एशिया में भी इसकी डिमांड खूब चल रही है. इस उद्योग में कई को रोजगार मिला हुआ है. रोजाना 80 किलो से अधिक बरी इस उद्योग से तैयार की जाती है सबसे खास बात यह है मां का साथ इस तरह मिला कि मानो कारोबार में चार चांद लग गए. उद्योग को आगे बढ़ाने में मेरी सासू मां का एक बड़ा हाथ है और उन्हीं के बदौलत आज यह उद्योग साउथ एशिया में भी नाम कमा रहा है.
कमाल कर रही सास-बहू की जोड़ी
ललिता देवी ने बताया कि वह पारंपरिक तरीके से बरी बनाती हैं, जिसमें खास सामग्री और मेहनत लगी होती है. बसंती कुमारी के साथ मिलकर उन्होंने इसे एक बड़ा व्यवसाय बना लिया है, जो न सिर्फ उनकी पहचान है, बल्कि सहरसा के लिए भी गर्व की बात है. इतना ही नहीं, सास–बहू की जोड़ी इस उद्योग से परिवार और आसपास के लोगों को रोजगार भी दे रही हैं. उनके इस काम को देखकर साउथ इंडिया के ग्राहकों में खास आकर्षण और भरोसा बना है.
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें
.