गुर्दे से लेकर बालों तक, अमरबेल है प्राकृतिक रामबाण जड़ी-बूटी, रोजाना करें यूज

Last Updated:

नाम ही अमर से शुरू, और असल में यही अमरबेल आपके स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है. आयुर्वेद में इसे दर्जनों बीमारियों का रामबाण माना जाता है, जो शरीर को ताकत देता है और बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है. अगर आप प्राकृतिक और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो अमरबेल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है.

अमरबेल किडनी और पेशाब संबंधी समस्याओं के लिए एक पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है. जो अपने मूत्रवर्धक गुणों के कारण गुर्दे के स्वास्थ्य को सहारा देती है. संक्रमण से लड़ती है और शरीर को विषमुक्त करती है. इसके 5-10 मिलीलीटर रस या काढ़े का उपयोग लीवर विकार, कब्ज, और सूजन कम करने में सहायक माना जाता है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

डॉक्टर गीतिका शर्मा ने बताया कि अमरबेल अपने औषधीय गुणों के कारण पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसका काढ़ा या रस कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द, और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा, यह लिवर को डिटॉक्स करने और पेट की सूजन कम करने में सहायक है. जिससे चयापचय में सुधार होता है. 

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरबेल बालों को घना, मजबूत बनाने, झड़ने से रोकने और डैंड्रफ खत्म करने में बेहद कारगर आयुर्वेदिक औषधि है. इसे तिल या नारियल के तेल में पकाकर लगाने से गंजेपन में राहत मिलती है और बालों का विकास होता है. त्वचा के लिए, यह एंटी-एजिंग गुणों के कारण त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाती है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरबेल (आकाशबेल) बालों के विकास, मजबूती और रूसी कम करने के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है. जो गंजेपन को दूर करने और सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है. इसका पेस्ट या तेल स्कैल्प पर लगाने से बालों का झड़ना रुकता है और वे घने व चमकदार बनते हैं. 

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरबेल पाचन क्रिया में सुधार के लिए अत्यंत फायदेमंद है. इसमें फाइबर और लैक्सेटिव गुण होते हैं. जो कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द को कम करने में मदद करते हैं. यह आंतों की जकड़न दूर कर पाचन प्रणाली को मजबूत बनाता है. इसका सेवन काढ़ा या ताजा रस के रूप में करना बेहतर माना जाता है. 

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरबेल में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं. जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. इसके बीज का चूर्ण (लगभग 5 ग्राम) या अर्क का सेवन मधुमेह के लक्षणों को कम करने में सहायक माना जाता है. यह शरीर में इंसुलिन के उपयोग को बेहतर बनाने और शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है.

Moradabad news, hindi news, up news, local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अमरबेल सूजन, जोड़ों के दर्द और चोट की जलन में बहुत फायदेमंद है. इसमें पित्त शामक गुण होते हैं. जो लेप या काढ़े के रूप में दर्द और सूजन को कम करते हैं. वजन घटाने (वजन प्रबंधन) में भी यह चयापचय को बढ़ाकर मदद कर सकती है. लेकिन, इसे संतुलित आहार के साथ लिया जाना चाहिए.

homelifestyle

गुर्दे से लेकर बालों तक, अमरबेल है प्राकृतिक रामबाण जड़ी-बूटी, रोजाना करें यूज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *