Last Updated:
3 Medicine Prevent Death from Heart Attack: हार्ट अटैक के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं वह हमारे लिए बेहद चिंता की बात है. ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए. मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी ने हार्ट अटैक में मौत से बचने के लिए एक गोल्ड नुस्खा बताया है.
हार्ट अटैक की ये 3 दवा. 3 Medicine Prevent Death from Heart Attack: हार्ट अटैक हमारे देश में तेजी से बढ़ने लगा है. कहीं भी किसी को भी हार्ट अटैक आ जाता है. कोई 25 साल की लड़की डांस करते हुए हार्ट अटैक का शिकार हो गई तो किसी 18 साल के लड़के को हार्ट अटैक आ गया. आंकड़ों के मुताबिक 2020-2023 के बीच हार्ट अटैक के लगभग 50 प्रतिशत मामले 40 साल से कम उम्र के लोगों में देखे गए हैं. इतना ही नहीं, भारत में हर साल 30 से 40 लाख लोग किसी न किसी तरह से हार्ट डिजीज के शिकार हैं. इसका कारण चाहे जो भी हो लकिन सवाल है कि जब किसी को अचानक हार्ट अटैक आ जाता है तो इसमें मौत से बचने के लिए क्या करना चाहिए. मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट और फोर्टिस अस्पताल, नई दिल्ली में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए आप अपने पास 3 टैबलेट हमेशा साथ में रखिए. आइए जानते हैं कि ये 3 टैबलेट कौन-कौन से हैं. गया है, ताकि इस गंभीर स्थिति को सुधारा जा सके।
ये हैं 3 टैबलेट
2. स्टैटिन-स्टैटिन एक ऐसी दवा है जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करती है. डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि जैसे ही हार्ट अटैक का अनुभव हो या लगे कि हार्ट अटैक आने वाला है तो यह स्टैटिन की एक गोली को तुरंत खा लें. इसमें आप लोवेक्स, स्टेटिन, लोवाकार्ड, लोटिन आदि कोई भी दवा ले सकते हैं. इस दवा को हार्ट अटैक के समय खाने से लिवर से कोलेस्ट्रॉल बनेगा ही नहीं इसलिए हार्ट ब्लॉकेज की आशंका एकदम कम हो जाएगी.
3. क्लोपिडोग्रेल-Clopidogrel-यह दवा एंटीप्लेलेट्स दवा है. यानी खून में जो प्लेटलेट्स होते हैं वह हार्ट अटैक के समय गुच्छा बना लेता है जिससे खून बहुत गाढा हो जाता है और वह खून की नलियों को ब्लॉक कर देता है जो हार्ट अटैक में मौत के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है. क्लोपिडोग्रेल इस खतरे को कम कर देता है क्योंकि यह खून को जमने ही नहीं देता है. इससे हार्ट अटैक में मौत का खतरा न के बराबर होगा.
सबको क्यों रखना है ये 3 दवा
डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि आजकल अधिकांश लोगों की लाइफस्टाइल बहुत खराब है. कई लोगों की घरो में पहले से हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं. ऐसे में बिना टेस्ट पहले से पता नहीं होता कि किसे हार्ट से संबंधित परेशानियां हैं क्योंकि पहले से इसका कोई लक्षण नहीं दिखता. इसलिए हमेशा इन दवाओं को अपने पास रखनी चाहिए.
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें