Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबा

Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा या जुमात-उल-विदा के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रहती है. रोजा रखकर रोजेदार अल्लाह की इबादत करते हैं.

अलविदा जुमा पर वर्षों बाद खास इत्तेफाक

अलविदा जुमा पर आखिरी रमजान- इस बार अलविदा जुमा बेहद खास संयोग में पड़ा है. अलविदा जुमा पर रमजान का आखिरी दिन भी रहने वाला है. बता दें कि भारत में 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर की तिथि निर्धारित की गई है. ऐसे में रमजान का आखिरी दिन और अलविदा जुमा एक ही रहने वाला है.

दो अलविदा जुमा का संयोग- इस साल कुछ ऐसा संयोग बना जिससे मुसलमानों ने एक नहीं बल्कि दो बार अलविदा जुमा की नमाज अदा की. दरअसल तिथि निर्धारित न होने के कारण शुक्रवार, 13 मार्च को भी अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई थी, अब एक बार फिर से आज अलविदा जुमा की नमाज होगी. इसे अल्लाह का दिया तोहफा माना जा रहा है.

जुम्मे पर ईद- अलविदा जुमा और ईद दोनों ही बेहद खास दिन होते है और इन दोनों ही दिनों की नमाज भी विशेष होती है. इस साल ऐसा संयोग बना है कि, जुम्मे के दिन ही ईद भी मनाई जा रही है. बता दें कि सउदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, यमन, फ़िलिस्तीन, तुर्की, लेबनान, जॉर्डन, फिलीपींस, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी आदि जैसे कई देशों में आज 20 मार्च को ईद मनाई जा रही है. हालांकि भारत में शनिवार, 21 मार्च को ईद रहेगी.

आज अलविदा जुमा के इस खास अवसर पर नमाज के बाद लोग एक दूसरे को जुमात-उल-विदा या अलविदा जुमा की मुबारकबाद भी देते हैं. आप भी अपने परिवार, करीबियों, दोस्तों या प्रियजनों को अलविदा जुमा की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां कुछ देखें बेहतरीन मैसेज संदेश, जो आपके बहुत काम आएंगी. मुबारकबाद के इन संदेशों को आप वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भेज सकते हैं या स्टेटस पर भी लगा सकते हैं.

रुखसत हो रहा है रमजान, रहमतों की बरसात साथ लेकर,
दुआ है मेरी रब से, लौट आए ये महीना खुशियां हजार लेकर.
अलविदा जुमा मुबारक!


हसरत है कि फिर ये मुकद्दस रमजान आए,
इबादतों का दौर और बरकतों का पैगाम आए.
जुमा-तुल-विदा मुबारक!
रमजान के आखिरी जुमे की नमाज आपके जीवन में खुशियां और अमन लेकर आए.
जुमातुल विदा मुबारक


Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद

मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
अलविदा जुम्मा मुबारक.


Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद

रमजान के आखिरी जुमे की नमाज आपके जीवन में खुशियां और अमन लेकर आए.
जुमातुल विदा मुबारक


Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद

तस्वीर-ए-कायनात का अक्स है अल्लाह,
दिल को जो जगा दे वो एहसास है अल्लाह,
ऐ बंदे मोमिन तेरा दिल क्यों उदास है,
हर पल-हर लम्हा तेरे पास है अल्लाह,
अलविदा जुम्मा मुबारक 2026

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद

ये भी पढ़ें: Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *