पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के कचौरी मोड़ पर एक तेज रफ्तार आल्टो और स्विफ्ट कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गुरुवार रात को हुए हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में से चार को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि एक का प्राथमिक उपचार शाहनगर में किया गया। दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें सवार लोग फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हर्ष राजपूत ने बताया कि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी वाहनों से कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया सूचना मिलने पर शाहनगर थाना प्रभारी मनोज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हुआ। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
.