पहले ही सेल में सस्ते में बिकने लगा ये फोन, कंपनी ने खुशी से दे दिया ऑफर, पिछले हफ्ते हुआ था लॉन्च 

Realme P4 5G को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, और आज इसे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. यह सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है. खास बात ये है कि पहली सेल में ग्राहकों के लिए कई शानदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. खरीदारों को एक्सिस बैंक, HDFC, ICICI और SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

कीमत की बात करें को कंपनी Realme P4 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी है. फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमच 21,499 रुपये रखी गई है.

लेकिन ऑफर्स के बाद कीमतें कम हो जाती हैं. 6GB की कीमत 14,999 रुपये, 8GB/128GB की कीमत 15,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 17,999 रुपये हो जाती है.

फीचर्स की बात करें तो Realme P4 5G में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन को MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और कंपनी के AI Hyper Vision चिप का सपोर्ट मिलता है.

ग्राहक इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शंस Engine Blue, Forge Red और Steel Grey में खरीद सकते हैं. इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मौजूद है. ये फोन भी VC कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जैसा कि Pro मॉडल में दिया गया है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कैमरा सॉफ्टवेयर में AI Edit Genie और AI Travel Snap जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं.

दमदार है बैटरी
पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. डिज़ाइन के मामले में फोन काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई केवल 7.58mm है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *