Aloo Butter Masala Recipe: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर भी खाने में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आए, तो शेफ रणवीर बरार (Chef Ranveer Brar) की यह आलू बटर मसाला (Aloo Butter Masala) रेसिपी ज़रूर ट्राई करें. यह डिश न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. आलू टिक्का और बटर मसाला का यह कॉम्बिनेशन खाने में इतना क्रिस्पी और क्रीमी होता है कि एक बार चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. इस रेसिपी की खासियत है मसालों का परफेक्ट बैलेंस और स्मोक्ड फ्लेवर. आमतौर पर आलू मसाला बनाने में आलू साधारण तरीके से पकाए जाते हैं, लेकिन शेफ ने इसमें भुने हुए आलू, स्मोक्ड घी और क्रीमी ग्रेवी का तड़का डालकर इसे और भी खास बना दिया है. इस डिश को आप रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं और पूरे परिवार को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर ही मज़ा देगा.
ग्रेवी के लिए:
- घी – 2 बड़े चम्मच,
- तेल – 2-3 बड़े चम्मच
- हरी इलायची – 2,
- लौंग – 2, तेज पत्ता – 2
- प्याज – 2 बड़े (कटे हुए),
- टमाटर – 4 बड़े
- देगी लाल मिर्च पाउडर – 2-3 बड़े चम्मच,
- धनिया पाउडर – ½ चम्मच,
- हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच,
- पानी – 2-3 कप
- काजू – 10-12,
- दही – 3 बड़े चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- चीनी – 1 चम्मच
आलू मैरीनेशन के लिए:
- आलू – 8-10 मध्यम आकार के, छिले और कटे हुए
- दही – 2-3 बड़े चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच,
- नमक – स्वादानुसार,
- कसूरी मेथी – 1 चम्मच
भूनने के लिए:
- घी – 2 बड़े चम्मच,
- सरसों का तेल – 2-3 बड़े चम्मच
- मैरीनेट किए आलू
फिनिशिंग के लिए:
- घी – 2 बड़े चम्मच,
- मक्खन – 2-3 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच,
- कसूरी मेथी – 1 चम्मच
- बचा हुआ तेल – 2 बड़े चम्मच,
- पानी – 1 कप
- मक्खन – 3 बड़े चम्मच,
- बचा हुआ स्मोक्ड घी – 2-3 बड़े चम्मच,
- ताज़ा मलाई – 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि-
ग्रेवी बनाना:
एक हांडी में घी और तेल गर्म करें. इसमें हरी इलायची, लौंग, तेज पत्ता और प्याज डालकर 1 मिनट भूनें. टमाटर, मसाले और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट पकाएं. पानी, काजू और दही डालकर 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. फिर मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें.
आलू मैरीनेट करना:
कटे आलू में दही, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और कसूरी मेथी मिलाकर 5-10 मिनट के लिए अलग रखें.
आलू भूनना:
नॉन-स्टिक पैन में घी और सरसों का तेल गर्म करें. मैरीनेट किए आलू डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भूनें. छोटे स्टील बाउल में कोयला और घी डालकर आलू पर स्मोक दें.
ग्रेवी में फिनिशिंग:
हांडी में घी और मक्खन गर्म करें. लाल मिर्च और कसूरी मेथी डालकर तैयार ग्रेवी मिलाएं. बचा हुआ तेल और पानी डालकर 5-6 मिनट पकाएं. भुने आलू, मक्खन और स्मोक्ड घी डालें. ताज़ा मलाई और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाएं.
सर्विंग:
गरमा गरम आलू बटर मसाला को सर्विंग डिश में निकालें. ऊपर से ताज़ा मलाई, कसूरी मेथी, मिर्च का तेल और धनिया पत्ता डालकर सजाएं. इसे रोटी या नान के साथ गरमा गरम परोसें.
.