सजावट के साथ ऑक्सीजन भी! ये पौधे बनाएंगे घर को खूबसूरत, भर देंगे ताजगी..

Last Updated:

Gardening tips: घर की बालकनी हो या आंगन, आजकल हर कोई हरियाली और ताजगी चाहता है. लेकिन पौधे खरीदने में जेब ढीली हो जाती है. अब उसका भी हल है. कुछ ऐसे खास पौधे हैं जो सिर्फ एक पत्ती से उगते हैं. ये सुपरहिट पौधे जो हर साल आपकी बचत भी कराएंगे और घर को ऑक्सीजन से भी भर देंगे.

मनी प्लांट की एक डंडी या पत्ती को सिर्फ पानी में डाल दीजिए. कुछ ही हफ्तों में जड़ निकल आएगी. इसे बोतल, मग या पुराने ग्लास में भी उगाया जा सकता है. यह पौधा न सिर्फ खूबसूरत लगता है बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लाता है.

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट की एक पत्ती काटकर मिट्टी में लगा दें और थोड़ी नमी बनाए रखें यह रात में भी ऑक्सीजन देता है. यानी बेडरूम के लिए परफेक्ट है. बिना ज्यादा देखभाल के भी ये तेजी से बढ़ता हैय

पान

पान का पत्ता तो हर कोई पहचानता है. पर क्या आप जानते हैं कि इसका पौधा भी एक पत्ती से उगाया जा सकता है. नमी वाली मिट्टी में लगाएं और छांव में रखें जल्द ही लताएं फैलने लगेंगी. सुंदर भी दिखता है और आयुर्वेद में फायदेमंद भी माना जाता है.

एलोवेरा

एलोवेरा की एक पत्ती को काटकर मिट्टी में लगाएं. कुछ ही समय में नया पौधा तैयार हो जाएगा यह ना सिर्फ घर को हरा करता है बल्कि त्वचा जलने कटने या रूखापन होने पर भी काम आता है. इसे घरेलू डॉक्टर भी कहते हैं.

जेड

जेड प्लांट की एक पत्ती को मिट्टी में लगाइए. थोड़ी देखभाल से ही जड़ पकड़ लेता है इसे लोग लकी प्लांट भी कहते हैं. माना जाता है कि ये सुख-समृद्धि लाता है. इसकी मोटी-मोटी पत्तियां बहुत क्यूट लगती हैं और ऑफिस टेबल या खिड़की के पास जबरदस्त शो देती हैं पानी भी कम चाहिए. यानी टेंशन फ्री गार्डनिंग.

बचत

इन पौधों की सबसे खास बात ये है कि इन्हें बार-बार खरीदना नहीं पड़ता. एक बार किसी दोस्त या पड़ोसी से पत्ती लेकर लगाएं फिर खुद ही पौधे तैयार करते जाइए. सालभर में आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं जो नर्सरी में खर्च होते.

homelifestyle

इन पौधों से संवर जाएगा आपका आशियाना, ऑक्सीजन भी देंगे, सजावट भी बढ़ाएंगे

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *