Stock Market Holidays March: मार्च महीने के आखिरी दिनों में शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों को छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है. महीने के अंत में दो अलग-अलग तारीखों पर ट्रेडिंग नहीं होगी, जिससे प्लानिंग पर असर पड़ सकता है.
26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा. इन दोनों दिनों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कोई कारोबार नहीं होगा. हालांकि, इसके अलावा बाकी सभी दिनों में बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और निवेशक नॉर्मल दिनों की तरह ही ट्रेडिंग कर पाएंगे…..
महीने के अंत में सीमित रहेंगे ट्रेडिंग के मौके
मार्च के आखिरी दिनों में शेयर बाजार की गतिविधियां थोड़ी सीमित नजर आएंगी, क्योंकि इस दौरान पड़ने वाली छुट्टियां ट्रेडिंग शेड्यूल को प्रभावित कर रही हैं. हालांकि ये अवकाश एक साथ न होकर अलग-अलग हफ्तों में पड़ रहे हैं. जिससे पूरे सप्ताह पर असर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन निवेशकों को कम दिनों में ही अपने सौदे निपटाने होंगे.
आम तौर पर बाजार सप्ताह में पांच दिन खुलता है, लेकिन इस बार छुट्टियों के कारण यह क्रम थोड़ा बदल गया है. खासकर 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के चलते बाजार बंद रहेगा, जिससे महीने के अंतिम दिनों में कुल मिलाकर सिर्फ 5 कारोबारी दिन ही बचेंगे. ऐसे में निवेशकों के पास ट्रेडिंग के अवसर सामान्य से कम रहेंगे.
छुट्टियों के बीच निवेशकों की रणनीति पर असर
महीने के अंत में जब निवेशक अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हैं, उसी दौरान छुट्टियों के कारण ट्रेडिंग के दिन कम हो जाएंगे. इसका असर खासकर शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग करने वालों पर दिख सकता है, क्योंकि सीमित समय में बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो सकता है. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होती है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद, क्या 1.27 लाख तक चला जाएगा भाव?
.