OTT लवर्स के लिए Airtel का धमाकेदार प्लान, दो SIM, 105GB डेटा और OTT सब कुछ एक पैक में, किसके लिए है बेस्ट

Last Updated:

एयरटेल ने ₹699 इनफिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें दो SIM, 105GB डेटा, अमेज़न प्राइम, जियो हॉट् और Adobe Express जैसे OTT फायदे मिलते हैं…

एयरटेल प्लान.

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूज़र्स के लिए एक नया और किफायती फैमिली प्लान लॉन्च किया है. ₹699 की कीमत वाले इस इनफिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक ही बिल पर दो SIM, ज्यादा डेटा और कई प्रीमियम OTT सब्सक्रिप्शन मिलते हैं. ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो परिवार या पर्सनल-वर्क नंबर को एक साथ मैनेज करना चाहते हैं.

एयरटेल का नया ₹699 इनफिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो एक से ज्यादा नंबर इस्तेमाल करते हैं या पूरे परिवार को एक ही बिल में कनेक्ट रखना चाहते हैं. इस प्लान का फोकस साफ है. कम झंझट, ज्यादा सुविधाएं और ढेर सारे OTT बेनिफिट्स.

₹699 (GST अलग) वाले इस पोस्टपेड प्लान में एक अकाउंट पर दो SIM कार्ड मिलते हैं. यानी आप इसमें दो फैमिली मेंबर्स को जोड़ सकते हैं और अलग-अलग बिल संभालने की टेंशन खत्म हो जाती है. ये प्लान कपल्स, छोटे परिवार या उन लोगों के लिए भी बढ़िया है जिन्हें पर्सनल और वर्क नंबर दोनों चाहिए.

कॉलिंग की बात करें तो इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग मिलती है. इसके साथ ही हर दिन 100 SMS फ्री दिए जाते हैं.

डेटा के मामले में भी यह प्लान काफी दमदार है. इसमें कुल 105GB डेटा मिलता है, जिसमें से 75GB मेन सिम के लिए और 30GB सेकेंडरी SIM के लिए होता है. इतना डेटा स्ट्रीमिंग, वर्क-फ्रॉम-होम और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए पर्याप्त है.

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके OTT और डिजिटल सब्सक्रिप्शन हैं. एयरटेल इस प्लान में

  • Amazon Prime (6 महीने)
  • JioHotstar Mobile (1 साल)
  • एयरटेल Xstream Play Premium
  • Adobe Express Premium (1 साल)
  • Google One (100GB क्लाउड स्टोरेज) जैसे बेनिफिट्स दे रहा है.

इसके अलावा, एयरटेल ने इसमें फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट भी जोड़े हैं, जिससे फर्जी कॉल्स और मैसेज से बचाव होता है. यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो दो बिल की झंझट से छुटकारा चाहते हैं और साथ ही OTT कंटेंट का पूरा मज़ा लेना चाहते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

OTT लवर्स के लिए Airtel प्लान, दो SIM, 105GB डेटा और OTT सब कुछ एक पैक में

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *