Airtel Vs Jio: कौन सा रिचार्ज देगा सबसे तगड़ी स्पीड और ज्यादा फायदा? जानिए कौन किस पर भारी

कीमत और वैलिडिटी के आधार पर देखें तो जियो ने शुरुआत से ही अपने 5G प्लान्स को ज्यादा सुलभ रखने की कोशिश की है. इसके अनलिमिटेड 5G पैक की शुरुआत 198 रुपये से होती है जिसकी वैलिडिटी 14 दिन की होती है और इसमें रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है. इसके मुकाबले एयरटेल का सबसे सस्ता अनलिमिटेड 5G प्लान 349 रुपये का है जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यानी शुरुआती कीमत के मामले में जियो काफी सस्ता पड़ता है जबकि एयरटेल थोड़ा महंगा होने के बावजूद लंबी वैलिडिटी के कारण उन यूजर्स को आकर्षित करता है जिन्हें बार-बार रिचार्ज नहीं कराना होता.

डेटा की मात्रा और हाई-यूसेज यूजर्स की जरूरतों को देखें तो जियो यहां भी मजबूत स्थिति में नजर आता है. इसके कई प्लानों में डेटा की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहती है और स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या वर्क फ्रॉम होम जैसे भारी इंटरनेट यूज में जियो को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

Published at : 13 Dec 2025 10:51 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *