Air Purifying Plants: धूल-धुएं से भरी हवा से पाएं राहत, घर में लगाएं ये बेस्ट एयर प्यूरीफाइंग इनडोर प्लांट्स

Air Purifying Plants: आज के समय में घर के अंदर की हवा भी उतनी साफ नहीं रह गई है, जितनी हमें चाहिए. धूल, धुआं और कई हानिकारक गैसें हमारे घर की हवा को प्रदूषित कर देती हैं, जिससे कई बार थकान, सिरदर्द और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में एयर प्यूरीफाइंग हाउस प्लांट्स यानी पौधे जो हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं, हमारे लिए वरदान साबित हो सकते हैं. ये पौधे न केवल हानिकारक तत्वों को अवशोषित करके ऑक्सीजन बढ़ाते हैं, बल्कि घर के वातावरण को भी हरियाली और सुंदरता से भर देते हैं. घर में इन प्लांट्स को रखना महंगा एयर प्यूरीफायर खरीदने से कहीं आसान और सस्ता विकल्प है. इनकी देखभाल भी सरल होती है, कई पौधों में सेल्फ वॉटरिंग पॉट होते हैं, जिससे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा, यह पौधे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टॉप एयर प्यूरीफाइंग इनडोर प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर में आसानी से रख सकते हैं और अपने परिवार के लिए स्वच्छ, ताज़ा और हेल्दी वातावरण बना सकते हैं.

घर की हवा को स्वच्छ बनाने वाले टॉप एयर प्यूरीफाइंग पौधे
1. ZZ प्लांट -ज़ामिया एयर प्यूरीफायर प्लांट
ZZ प्लांट, जिसे ज़ामिओकुलकास ज़ामिफ़ोलिया के नाम से भी जाना जाता है, घर की हवा को शुद्ध करने के साथ ही सजावट में भी चार चांद लगा देता है. इसके सेल्फ वॉटरिंग पॉट से देखभाल आसान हो जाती है. यह हवा में मौजूद हानिकारक गैसों और धूल को कम करता है और घर में ताजगी और सुकून का एहसास देता है.

2. 4 इनडोर पौधों का हरित मिश्रण
इस सेट में जेड प्लांट, सिंगोनियम, सिंडाप्सस गोल्ड और मनी प्लांट एनजॉय शामिल हैं. ये सभी मिलकर हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन बढ़ाते हैं. जेड और मनी प्लांट जैसे पौधे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी घर में लाते हैं.

3. लाइव स्पाइडर प्लांट -क्लोरोफाइटम कोमोसम
स्पाइडर प्लांट खूबसूरत हरे और सफेद रंग के पत्तों वाला इंडोर पौधा है. यह हवा को शुद्ध करके घर और ऑफिस दोनों के लिए ताजगी और हरियाली लाता है. सीधी धूप से बचाना जरूरी है, जिससे इसके पत्ते सुरक्षित रहें.

4. लाइव पिंक पीस लिली
पीस लिली गुलाबी फूल और चमकदार हरे पत्तों वाला पौधा है. यह हवा से टॉक्सिन्स को हटाकर घर में ताजगी लाता है. यह पॉट में आता है, जिससे आप इसे आसानी से डेस्क, लिविंग रूम या बालकनी में रख सकते हैं. इसके साथ शांति, सकारात्मकता और पवित्रता का माहौल भी बनता है.

5. देसी गार्डनर इनडोर हाउस प्लांट्स सेट ऑफ 3
तीन के सेट में जेड प्लांट, स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट शामिल हैं. ये तीनों मिलकर कमरे की हवा को ताजा और हेल्दी बनाते हैं. जेड प्लांट समृद्धि का प्रतीक है, स्नेक प्लांट स्टाइलिश लुक देता है और स्पाइडर प्लांट ताजगी भरी हवा के लिए मदद करता है. यह सेट हवा से फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसी हानिकारक गैसों को कम करता है और ऑक्सीजन बढ़ाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *