Last Updated:
Sheesham Ped Ke Fayde: उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में शीशम की खेती किसानों के लिए आय का एक मजबूत जरिया बन चुकी है. शीशम की लकड़ी की मांग और कीमत दोनों ही अच्छी हैं, साथ ही इसकी पत्तियां स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हैं. इस रिपोर्ट में जानिए शीशम के औषधीय गुण, स्वास्थ्य लाभ और किस तरह यह किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए उपयोगी है.
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में शीशम के पेड़ की खेती तेजी से बढ़ रही है क्योंकि यह किसानों के लिए आय का एक मजबूत स्रोत बन गया है. शीशम की लकड़ी बाजार में महंगे दामों पर बिकती है और इसका फर्नीचर खास माना जाता है. इसके साथ ही आयुर्वेदिक पद्धति में जड़ी-बूटियों के उपयोग में शीशम की अलग पहचान है. शीशम न सिर्फ लकड़ी के रूप में बल्कि इसकी पत्तियां, छाल और बीज भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं. किसान शीशम की खेती से न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं बल्कि इसके औषधीय महत्व से समाज में स्वास्थ्य लाभ भी ला रहे हैं.
शीशम की पत्तियां शीतल और पौष्टिक होती हैं. इनमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों पर नियंत्रण रखते हैं. खासतौर पर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में शीशम की पत्तियां लाभकारी होती हैं. शीशम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है. आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार भारद्वाज बताते हैं कि शीशम की पत्तियां खाने के बाद ताजगी देती हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं.
त्वचा और आंखों के लिए शीशम के फायदे
गर्मियों में शीशम की पत्तियों का सेवन त्वचा संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद करता है. यह पत्तियां आंखों में होने वाली लालिमा और दर्द को भी कम करती हैं. आयुर्वेद में इसे एक प्राकृतिक औषधि माना गया है जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ त्वचा की रक्षा भी करती है. शीशम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इसे स्वास्थ्य के लिए विशेष बनाते हैं.
शीशम की खेती का महत्व
शीशम की पत्तियां, छाल और लकड़ी सभी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. किसान न केवल इसकी लकड़ी बेचकर लाभ कमाते हैं बल्कि इसके औषधीय महत्व से समाज को स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं. शीशम की खेती से किसानों की आय में वृद्धि होती है और यह आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी एक महत्वपूर्ण योगदान देती है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें