रीवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जीजा और साले के बीच झगड़े ने खतरनाक मोड़ ले लिया। जंगल में शराब पार्टी के बाद साले ने जीजा की कार में आग लगा दी और फिर पैर में गोली मार दी। घायल जीजा को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 11:29:12 AM (IST)
Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 11:33:43 AM (IST)
HighLights
- दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ था विवाद।
- इस दौरान साला बहुत गुस्से में आ गया था।
- जंगल से भागकर जीजा सुबह मेन रोड पर पहुंचा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। कार में बैठकर पहले जीजा-साले जंगल पहुंचे जहां उन्होंने शराब पार्टी की। शराब पीने के बाद साले ने जीजा की कार में पहले आग लगा दी बाद में उनके पैर में गोली मार दी। घायल जीजा को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने साले के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी देती हुई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि रीवा जिले के सेमरिया के गोदहा जंगल में जीजा सलीम खान अपने साले वसीम के साथ शराब पार्टी करने गया था। जहां पहले दोनों ही शराब पी और बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
जीजा सुबह मेन रोड पर पहुंचा
साला वसीम इतना आक्रोशित हो गया किया कि उसने पहले जीजा के कार में आग लगा दी। यह देख जब जीजा सलीम खान मौके से भागने लगा तो साले वसीम ने उसे पैर में गोली मार दी। हालांकि जीजा किसी तरीके सुबह जान बचाकर मेन रोड तक पहुंचा और स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई।
आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
.