Last Updated:
Home remedies for cuts: हल्दी में शहद मिलाकर इसका लेप करके घाव पर पट्टी बांध दे ऐसा करने से दो से तीन दिन में आपका घाव भरने लगेगा. साथ ही मार्केट में एक चमेली के पत्तों और फूलों से बना जात्यादी तेल आता है जो की…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- हल्दी और शहद का लेप घाव भरने में मददगार है.
- चमेली के पत्तों से बना जात्यादी तेल घाव भरने में प्रभावी है.
- फिटकरी का पाउडर लगाने से खून तुरंत रुकता है.
क्या है उपाय
बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि कई बार काम करते समय, सब्जी काटते समय चाकू लग जाता है और खून निकलने लगता है. ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि जहां कट लगा है वहां पर उंगली या किसी चीज से दबाव डालें, ताकि खून रुक जाए. अगर दबाव से खून नहीं रुकता है, तो घर में मौजूद फिटकरी का इस्तेमाल करें. फिटकरी को घाव पर रगड़ें या उसका पाउडर बनाकर लगाएं, इससे खून रुक जाएगा.
इसके बाद हल्दी का लेप करें या शहद और हल्दी मिक्स करके लगाएं, जिससे घाव जल्दी भर जाएगा. आयुर्वेद में एक तेल आता है जिसे जात्यादी तेल कहते हैं, जो चमेली के पत्तों और फूलों से बना होता है और घाव भरने के लिए रामबाण औषधि है. किसी भी तरह का घाव जात्यादी तेल से भर जाता है. लेकिन ध्यान रखें, अगर चोट या घाव जंग लगे चाकू या ब्लेड से हुआ है, तो टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना जरूरी है. अगर आपका घाव ठीक नहीं हो रहा है, तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें. घरेलू नुस्खों से ठीक करने का प्रयास न करें, चिकित्सक की सलाह लेना आवश्यक है.
.