टीकमगढ़ जिले के नगर परिषद बड़ागांव धसान में हाट बाजार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। एक महिला और उसके पति के साथ विरोध करने पर मारपीट की गई।
.
घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। किसी ने भी बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया। यह घटना पुलिस थाने से मात्र कुछ कदमों की दूरी पर हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार हाट बाजार के दौरान जाम की स्थिति को लेकर अक्सर विवाद होते हैं। सड़क के दोनों ओर दुकानदार और हाथ ठेले वाले खड़े हो जाते हैं। इससे लोगों के निकलने की जगह नहीं बचती। एक्सीडेंट के कारण विवाद शुरू हो जाते हैं।
थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है।


