20 दिन चढ़ने के बाद चांदी में गिरावट: दो दिन में 7,250 रुपए सस्ती हुई; सोना ₹1.27 लाख के पार, इस साल ₹51 हजार बढ़ा

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (16 October 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने में लगातार 15वें दिन तेजी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम आज (16 अक्टूबर) 533 रुपए बढ़कर 1,27,247 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। कल ये 1,26,714 रुपए पर था।

वहीं, चांदी की कीमत में लगातार 20 दिन तेजी के बाद आज दूसरे दिन गिरावट है। गुरुवार को चांदी 3,150 रुपए घटकर 1,70,850 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी 1,74,000 रुपए प्रति किलो थी। ऐसे में चांदी दो दिन में 7,250 रुपए सस्ती हुई है। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

इस साल सोना ₹51,085 और चांदी ₹84,833 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 51,085 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,27,247 रुपए हो गया है।

चांदी का भाव भी इस दौरान 84,833 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,70,850 रुपए प्रति किलो हो गई है।

1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना

गोल्डमैन सैच की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

तीन बड़े कारण, जिससे आई सोने में तेजी

  • फेस्टिव सीजन डिमांड: दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इससे बायिंग इंटरेस्ट मजबूत हो गया है, भले ही हाई प्राइसेस की वजह से क्वांटिटी कम हो।
  • जियोपॉलिटिकल टेंशन: मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल और ट्रेड वॉर की चिंताओं के कारण निवेशक सोना खरीद रहे हैं। अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता है।
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।

चांदी की कीमत 3 कारणों से बढ़ रही

  • सोने की तरह दिवाली जैसे त्योहारों की वजह से चांदी की मांग बढ़ी है।
  • रुपए की कमजोरी के कारण चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल जैसे उद्योगों में चांदी की मांग बढ़ी है।

अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं

केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, ऐसे में आगे शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद कम है। लोग मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश फायदा दे सकता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

————————————

10 महीने में दोगुने हुए चांदी के दाम: ₹86 हजार से ₹1.75 लाख पर पहुंची, सोने से 37% ज्यादा रिटर्न; जानें इसमें निवेश कितना सही

इस साल चांदी के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1.75 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। ये चांदी के दाम में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी है। वहीं इसने सोने के मुकाबले 37% ज्यादा रिटर्न दिया।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि चांदी के दाम इतने क्यों बढ़ रहे हैं? क्या ये चांदी खरीदने का सही समय है? चांदी में निवेश के सेफ तरीके कौन-कौन से हैं?

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *