टीकमगढ़ में विरोध के बाद सड़क मरम्मत शुरू: पूर्व विधायक ने शाम को गड्ढों में लगाए पौधे, नपा ने रात में बनाई सड़क – Tikamgarh News

शाम को सड़क पर पौधरोपण और रात में तैयार की सड़क।

टीकमगढ़ में अंबेडकर तिराहा से बस स्टैंड तक की खराब सड़क की मरम्मत नगर पालिका ने शुरू कर दी है। सोमवार शाम भाजपा के पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क के गड्ढों में पौधे लगाकर प्रदर्शन किया।

.

प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद ही नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए रात में बड़े गड्ढों में डामर से पेचवर्क कर दिया। पूर्व विधायक ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

राकेश गिरी ने कहा कि यह मार्ग छतरपुर और जतारा को जोड़ता है। टीकमगढ़ से धजरई तक पूरी सड़क की स्थिति खराब है। नगर पालिका नगरीय सीमा की सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रही है।

शाम को पौधरोपण के बाद रात में डाली सड़क।

सीईओ बोले- मरम्मत काम शुरू

नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया के अनुसार बारिश के मौसम में डामरीकरण प्रतिबंधित रहता है। इसलिए काम 15 सितंबर तक रोका गया था। दो दिन पहले से मरम्मत का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बिना कारण प्रदर्शन किया। अब अंबेडकर चौराहा से बस स्टैंड तक पूरी सड़क पर डामर की परत बिछाई जा रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *