Last Updated:
Health Tips : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीबकथॉर्न के फायदे बताए जाने के बाद यह चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में दिल्ली के फेसम सर गंगाराम अस्पताल की डॉ श्वेता शर्मा ने इसे सुपर फूड बताया. साथ ही कहा कि यह डायबिटीज, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी है.
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सीबकथॉर्न पर चर्चा करते हुए उसके फायदों के बारे में लोगों को बताया है. जब से पीएम ने इसका जिक्र किया है. तब से लोग इसे लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं. इसके बारे में खोज रहे हैं. ऐसे में जब दिल्ली के मशहूर अस्पताल सर गंगाराम अस्पताल की डाइटिशियन डॉक्टर श्वेता शर्मा से लोकल 18 की टीम ने बातचीत की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या बताया.
डॉक्टर श्वेता शर्मा ने बताया कि यह एक फ्लावरिंग प्लांट होता है. सीबकथॉर्न से आप जूस भी बना सकते हैं. इसे फल के रूप में खा भी सकते हैं और यह पूरी तरह से एंटीऑक्सीडेंट होता है. इसमें 190 बायो एक्टिव न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इसलिए इसे महिला-पुरुष दोनों ही खा सकते हैं. यह कहीं से भी सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है.
विटामिन का है पावर पैक
डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि सीबकथॉर्न में फैटी एसिड पाया जाता है. इसमें ओमेगा के कई प्रकार मिलते हैं. इसके साथ-साथ मिनरल्स भी पाए जाते हैं. यह एक तरह का पावर पैक है. इसे गर्भवती महिलाएं भी खा सकती हैं. उनके लिए भी फायदेमंद है और डायबिटीज शुगर के साथ-साथ दिल की बीमारियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है. उन्होंने बताया कि सीबकथॉर्न एक औषधीय पौधा है, जिसे चुक्कु फल या लेह बेरी भी कहा जाता है.
खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है ये सुपर फूड
डॉ श्वेता शर्मा ने बताया कि सीबकथॉर्न खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है. बार-बार सर्दी, खांसी, वायरल और इंफेक्शन से बचाव होता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. दिल की बीमारियों से बचाव औरकोलेस्ट्रॉल कम करता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है. हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटाता है. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है. गैस, एसिडिटी, कब्ज में राहतपेट की सूजन और अल्सर में मदद करता है. त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभकारी है.
यह हमारे चेहरे की झुर्रियों को भी कम करता है. साथ ही कील मुंहासे, दाग-धब्बे कम करता है. बालों का झड़ना कम करता है. त्वचा को अंदर से पोषण देता है. यह डायबिटीज में भी सहायक है. ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है. इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है. लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है. लिवर डिटॉक्स में मदद करता है. फैटी लिवर में लाभकारी है. आंखों के लिए फायदेमंद है.आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें