RO का पानी कितने दिनों बाद हो जाता है खराब? महीनों तक रखा पानी कितना सेफ, जानिए 5 रोचक तथ्य

Last Updated:

When Does RO Water Go Bad: आरओ का पानी शुद्ध और सुरक्षित होता है, लेकिन इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. ज्यादा दिनों तक बिना ढके रखा पानी खराब हो सकता है, लेकिन सही तरीके से स्टोर करें, तो महीनों तक इसे पी सकते हैं.

RO का पानी कितने दिनों बाद हो जाता है खराब? जानें महीनों तक रखा पानी कितना सेफRO का पानी सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो कई दिनों तक पीने लायक रहता है.
RO Water Expiry Date India: एक जमाने में ग्राउंड वाटर साफ निकलता था और सभी लोग उस पानी को पीते थे. समय के साथ नदियों से लेकर पानी के अधिकतर स्रोत प्रदूषित हो गए और जमीन से निकला हुआ पानी पीने लायक नहीं रहा. ऐसे में रिवर्स ऑस्मोसिस यानी RO का चलन तेजी से बढ़ गया. आज हालात यह हैं कि अधिकतर घरों में RO का पानी पिया जाता है. RO तकनीक के जरिए पानी शुद्ध किया जाता है, जिससे यह साफ और सुरक्षित माना जाता है. कई बार यह सवाल उठता है कि RO पानी कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है और कितने दिनों बाद वह खराब हो सकता है? क्या महीनों तक रखा हुआ RO पानी पीना सुरक्षित है या इससे नुकसान हो सकता है? चलिए इस बारे में जरूरी तथ्य जान लेते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल ज्यादातर लोग शुद्ध पानी पीने के लिए RO सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. यह तकनीक पानी में मौजूद हानिकारक रसायनों, बैक्टीरिया, वायरस और हैवी मेटल्स को हटा देती है, जिससे पानी पीने के लिए सुरक्षित बनता है. हालांकि RO से निकला पानी हमेशा सुरक्षित नहीं रहता. RO का पानी अगर साफ बर्तन में ढककर ठंडी और छायादार जगह पर रखा जाए, तो यह 1 से 2 दिन तक सुरक्षित रहता है. इसके बाद इसमें बैक्टीरिया और सूक्ष्म जीवाणु पनपने का खतरा बढ़ जाता है.

RO पानी में मिनरल्स की मात्रा बहुत कम होती है, क्योंकि इस प्रक्रिया में मिनरल्स भी हटा दिए जाते हैं. इसकी वजह से यह पानी लंबे समय तक रखने पर जल्दी खराब होने लगता है. अगर इसे एयरटाइट कंटेनर में और फ्रिज में रखा जाए तो यह लगभग 7 से 10 दिन तक चल सकता है, लेकिन इसके बाद इसके स्वाद, गंध और गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है. ऐसे में यह पानी पीने लायक नहीं रहता और इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां या संक्रमण हो सकता है.

महीनों पुराना RO पानी पीना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं होता है. चाहे वह किसी कंटेनर में बंद हो या बोतल में पैक्ड हो. समय के साथ उसमें बैक्टीरिया, फंगस या अन्य सूक्ष्म जीवाणु पैदा हो सकते हैं. अगर वह कंटेनर साफ नहीं है या धूप में रखा गया है, तो पानी और भी जल्दी खराब हो सकता है. इस तरह का पानी पीने से दस्त, उल्टी, बुखार या अन्य गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए महीने भर पुराना RO पानी पीने से बचना चाहिए और इसे तुरंत फेंक देना चाहिए. सेहत की दृष्टि से सबसे बेहतर तरीका यह है कि RO से निकला पानी ताजे रूप में ही पिया जाए और रोज नया पानी भरकर इस्तेमाल किया जाए.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

RO का पानी कितने दिनों बाद हो जाता है खराब? जानें महीनों तक रखा पानी कितना सेफ

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *