Last Updated:
मेघालय सरकार शादी से पहले HIV/AIDS टेस्ट अनिवार्य करने पर विचार कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री माजेल एंपरीन लिंगदोह ने MACS की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी.
हाइलाइट्स
- मेघालय में शादी से पहले HIV टेस्ट अनिवार्य होगा
- HIV/AIDS की स्थिति चिंताजनक, सरकार लाएगी नया कानून
- HIV फैलने की मुख्य वजह असुरक्षित यौन संबंध
इससे एक दिन पहले, राज्य के उप-मुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसॉन्ग ने HIV/AIDS के लिए एक व्यापक नीति बनाने को लेकर एक बैठक की थी. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री को एक कैबिनेट नोट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में विशेष तौर पर ईस्ट खासी हिल्स जिले की स्थिति पर चर्चा हुई, जहां साल 2024 में 3,432 लोग HIV पॉजिटिव पाए गए, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना है. इन में से केवल 1,581 लोग ही इलाज (Anti-Retroviral Therapy – ART) ले रहे हैं. मंत्री ने यह भी बताया कि जैंतिया हिल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा HIV संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं. अब सरकार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बैठक कर, इलाके के हिसाब से अलग रणनीति बनाने जा रही है. MACS के अनुसार, राज्य में HIV फैलने की सबसे बड़ी वजह असुरक्षित यौन संबंध है. मंत्री ने कहा कि “HIV/AIDS जानलेवा नहीं है, अगर सही समय पर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए. इसलिए जरूरी है कि हर संक्रमित व्यक्ति को इलाज की सुविधा दी जाए.”
HIV/AIDS क्या होता है और शादी से पहले इसकी जांच क्यों जरूरी है?
HIV (ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस) एक ऐसा वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है. जब यह वायरस लंबे समय तक शरीर में रहता है और इलाज नहीं होता, तो यह AIDS (एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम) में बदल जाता है. इस स्थिति में शरीर सामान्य बीमारियों से भी नहीं लड़ पाता और व्यक्ति गंभीर संक्रमणों का शिकार हो जाता है. HIV/AIDS का सबसे बड़ा कारण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित इंजेक्शन का उपयोग या संक्रमित खून का चढ़ाया जाना है. यह बीमारी शुरुआत में बिना लक्षण के हो सकती है, इसलिए कई लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे संक्रमित हैं. शादी से पहले HIV टेस्ट करवाना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह पार्टनर को संक्रमित होने से बचा सकता है. अगर किसी को पहले से संक्रमण है और समय रहते पता चल जाए, तो उसका इलाज शुरू किया जा सकता है. यह न सिर्फ दोनों की सेहत के लिए बेहतर है, बल्कि होने वाले बच्चे को भी सेफ रखता है.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें