लड़की के घर गए लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा: रतलाम में मौत के बाद आरोपी ने खुद डायल-100 बुलाई; माता-पिता समेत 5 गिरफ्तार – Ratlam News

लड़की के घर पहुंचे लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा, गंजा किया।

रतलाम के मेवासा में नाबालिग लड़की के घर पहुंचे लड़के को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। फिर लड़की के परिवार ने खुद ही डायल-100 को फोन कर कहा कि घर में चोर घुसा है। इस मामले में लड़की के माता-पिता समेत 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिय

.

कलेक्टर ने लड़के के परिजनों को 4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इधर, मृतक के समाज के लोगों ने परिवार को 1 करोड़ रुपए की मदद दिलाने की मांग की है। बेटे की मौत के बाद परिवार में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां ने बताया, पता नहीं था कि बेटा घर से कब गया। दोस्त ने कहा, खाना खाने के बाद वह मुझसे मिलने आया था, लेकिन थोड़ी देर बाद सोने का कहकर घर जाने लगा।

पिता को रिश्तेदार उपसरपंच से पता लगा कि उनके लड़के की मौत हो गई है। उपसरपंच ही उन्हें लेकर गए। इस पूरे मामले में दैनिक भास्कर मृतक आयुष मालवीय के परिजनों से मिला। माता-पिता से बात की तो नम आखों ने उन्होंने कई बातें बताईं। यह पूरी रिपोर्ट पढ़िए…

शनिवार को लड़के का अंतिम संस्कार किया गया।

रिपोर्ट में लिखा- लड़की का पीछा करता था लड़का लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने पहले तो लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा। उसके बाल काटे। जब उसकी मौत हो गई तो घर के बाहर जमीन पर रख दिया। फिर खुद ही डायल-100 को कॉल करके बताया कि घर में चोर घुसा है। हमने उसे पकड़ लिया।

शुक्रवार-शनिवार की रात 3.25 बजे पुलिस पहुंची तो शव जमीन पर रखा मिला। आरोपी पिता ने पहले पुलिस को बताया कि लड़का छत से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक होने पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने पूरी कहानी बता दी।

लड़के के खिलाफ जो FIR दर्ज कराई, उसमें बताया गया कि वह नाबालिग का स्कूल जाते समय पीछा करता था। रात को भी वो घर पर आया था, जिसके बाद उसे पीटा गया।

लड़के की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लड़के की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव के उपसरपंच पिता को लेकर गए 17 साल का आयुष कांडरवासा में रहता था। शनिवार सुबह गांव के उपसरपंच रमेश मालवीय गांव में दूध डेयरी पर गए। वहां पर कुछ लोग बात कर रहे थे कि आयुष को मार दिया। उपसरपंच आयुष के रिश्तेदार भी हैं। उन्होंने उसके पिता समरथ मालवीय को बताया और साथ में मेवासा चलने के लिए कहा। जब वे आरोपी के घर के बाहर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि ये उनका बेटा आयुष है।

आयुष को यहीं पर पेड़ पर बांधकर पीटा और बाल काटे।

आयुष को यहीं पर पेड़ पर बांधकर पीटा और बाल काटे।

मां बोली रात 11 बजे तक घर पर था मां भूली बाई के आंसू नहीं रुक रहे हैं। दैनिक भास्कर से चर्चा में मां ने कहा कि कहा कि रात 11 बजे उसने बात की थी। वह मोबाइल चला रहा था। तब मैंने उसे कहा था कि सो जा। दिनभर काम करते थक जाता है। रात को घर से कब निकला हमें नहीं मालूम। दुकान में ही वह सोया था। लड़की से बातचीत को लेकर कुछ जानकारी नहीं है।

पिता समरथ मालवीय ने कहा, हम सब अपने कमरे में सो गए थे। आयुष किराना दुकान भी संचालित करता था। रात में वह दुकान में था। सुबह गांव के उपसरपंच रमेश मालवीय ने आकर कहा कि मेवासा चलकर आते हैं। वहां जाकर देखा तो मेरा बेटा मृत अवस्था में था। लड़की से पुलिस ने बयान लिए हैं। उसने कहा कि मेरा प्रेम प्रसंग था। मेरे पापा ने उसे मारा है।

आयुष अपने दोस्त संतोष दास बैरागी से भी आखिरी बार मिला था। रात को खाना खाने के बाद थोड़ी देर दोनों ने बात की। आयुष ने कहा कि नींद आ रही है और चला गया। उसने संतोष को बताया था कि उसकी लड़की से बातचीत चल रही है।

आयुष की पिटाई करने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

आयुष की पिटाई करने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

5 के खिलाफ केस दर्ज नामली थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के माता-पिता के अलावा उनके रिश्तेदार राहुल सिसोदिया, ईश्वरसिंह सिसोदिया और लाखनसिंह सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लाखनसिंह एक अखबार का संवाददाता बताया जा रहा है। इसके पास से पत्रकार संगठन का एक कार्ड भी मिला है।

रात में एसपी अमित कुमार भी नामली थाने पहुंचे। जांच अधिकारियों से केस से जुड़े पहलुओं के बारे में डिस्कशन किया।

कलेक्टर ने 4 लाख की दी आर्थिक सहायता अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम अंतर्गत हत्या के केस में आयुष के पिता समरथलाल को 4 लाख 12 हजार 500 रुपए की राहत राशि स्वीकृत हुई है। कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार अधिनियम अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के सदस्यों पर गैर अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आयुष के पिता समरथलाल को सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से राहत राशि तत्काल स्वीकृत की है।

लड़के की मौत के बाद परिवार और गांव के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

लड़के की मौत के बाद परिवार और गांव के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

बलाई समाज ने सीबीआई जांच कर 1 करोड़ की मांग की मृतक बलाई समाज से आता है। घटना के बाद बड़ी संख्या में जिले के समाजजन गांव कांडरवासा में एकत्र हुए थे। नामली थाने पर रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला को एक ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास का पूरा एरिया मार्क कर जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। अपराधियों के घर तोड़े जाए। परिवार के लोगों को एक करोड़ रुपए के साथ 5 बीघा जमीन दी जाए। पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रेट लेवल पर जांच की जाए।

यह खबर भी पढ़ें…

रतलाम में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कांडरवासा गांव का रहने वाला आयुष मालवीय (17) रात को अपनी प्रेमिका से मिलने मेवासा गांव गया था। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *