बालों में कलर लगाने के बाद शैंपू लगाएं या नहीं? क्या है बाल धोने का सही तरीका, जानें Color से जुड़ी सावधानियां

Hair Coloring Tips: आजकल बालों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए लोग हेयर कलर की मदद ले रहे हैं. यह ट्रेंड इन दिनों काफी चलन में भी है. कुछ लोग घर पर ही बालों में कलर कर लेते हैं, तो कुछ सैलून जाना पसंद करते हैं. लेकिन, कई बार बालों को कलर कराते समय हम कुछ कॉमन मिस्टेक्स कर देते हैं, जिसके कारण बालों का कलर कुछ दिनों में ही उतरने लगता है. इसलिए, अक्सर लोगों के जहन में कुछ सवाल होते हैं कि, बालों पर कलर करने के बाद शैंपू लगाएं या नहीं? कलर के बाद बाल धोने का क्या है सही तरीका? क्या बरतें सावधानियां? अगर ये सवाल आपके भी हैं बालों पर कलर लगवाने से पहले कुछ इससे जुड़ी जानकारी जरूर कर लें. क्योंकि, आपकी एक छोटी सी गलती से बालों का रंग फेड या हल्का हो सकता है. ऐसे में बालों के कलर को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आप कुछ टिप्स ट्राय कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं बाल को कलर कराने से जुड़े कुछ सवालों के जवाब-

बालों में कलर कराने से जुड़ी सावधानियां

शैंपू लगाने से बचें: कई लोग बालों पर कलर करने के बाद शैंपू से बाल धुल देते हैं. ऐसा करने से बालों में मौजूद हेयर क्युटिकल कलर को लॉक नहीं कर पाते हैं. नतीजा यह होता कि आपके बालों का कलर जल्दी फेड होने लगता है.

कब करें शैंपू: यदि आपने भी बालों पर कलर किया है तो ध्यान रखें कि 72 घंटे यानी 3 दिनों तक बालों पर शैंपू करने से बचें. ऐसा करने से बालों में कलर लॉक हो जाएगा, जिससे अधिक दिनों तक बालों से कलर नहीं निकलेगा.

बाल धोने का तरीका: बालों में कलर लगाने के बाद हेयर वॉश के लिए सल्फेट फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें. साथ ही बालों को पानी में मौजूद कैमिकल और क्लोरीन से बचाने के लिए फिल्टर वॉटर से बालों को धोएं.

गर्म पानी से बचाव: यदि आप चाहते हैं कि बालों का कलर लंबे समय तक चले तो गर्म पानी से बाल न धोएं. ऐसा करने से आपके बालों की नमी खत्म हो जाएगी. साथ ही बालों का कलर भी जल्दी उतर जाता है.

हीटिंग टूल्स बचें: बालों में कलर यूज करने के बाद बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें. हीटिंग टूल्स लगाने से बालों का कलर फेड होने लगता है. साथ ही बालों को सूरज की किरणों से बचाने के लिए बाहर जाते समय कैप या स्कॉर्फ पहनना न भूलें.

कंडीशनर करें: बालों में कलर लगाने के बाद शैंपू करने से पहले बालों में कंडीशनर जरूर लगा लें. इससे आपके बालों का कलर और मॉइश्चर लॉक हो जाएगा. साथ ही कलर भी लम्बे समय तक नहीं छूटेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *