38 राजनीतिक दल डीलिस्ट करने के बाद 6 को नोटिस: 8 अक्टूबर तक देना होगा जबाव, चुनाव आयोग 13 अक्टूबर के बाद करेगा डीलिस्ट – Bhopal News

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के 38 राजनीतिक दलों को डी लिस्ट करने के बाद छह और पॉलिटिकल पार्टीज को नोटिस सौंपा है। इनके खिलाफ यह कार्रवाई 2019 से अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ने और पिछले 3 साल का ऑडिट रिकॉर्ड नहीं सौंपने के मामले में की गई है और जवाब मांगा गया

.

चुनाव आयोग ने अगस्त और सितम्बर के महीने में राजनीतिक दलों को डी लिस्ट करने की कार्यवाही की है। जिन राजनीतिक दलों को ताजा नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें किसान राज पार्टी, समान आदमी समान पार्टी, समता विकास पार्टी, श्री जनता पार्टी, अधिकार विकास पार्टी और दलित विकास पार्टी भारत शामिल हैं। इन राजनीतिक दलों ने वर्ष 2019 से अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है और ऑडिट रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है।

आयोग ने इन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने का मौका दिया है। इनसे 8 अक्टूबर तक जवाब मांगा गया है और 13 अक्टूबर को सुनवाई का मौका दिया गया है। चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधि एक्ट 1951 की धारा 29 ए के अंतर्गत नोटिस दिए हैं। संबंधित राजनीतिक दलों को अपना जवाब प्रस्तुत करने का मौका देने के बाद आयोग ने इन्हें डी लिस्ट करने का निर्णय लेगा।

आयोग ने पहले और दूसरे नोटिस में एमपी के 15 और 23 राजनीतिक दलों की मान्यता इसी आधार पर खत्म की है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा देश के सभी राज्यों के 808 राजनीतिक दलों को दो माह के अंतराल में डी लिस्ट किया जा चुका है। पहले चरण में 9 अगस्त को 334 दलों को डी लिस्ट किया था। वहीं, दूसरे चरण में 474 राजनीतिक दलों को डी लिस्ट किया है। अब तीसरे चरण में 359 दलों को डी लिस्ट करने का नोटिस मिला है जिसमें एमपी के 6 राजनीतिक दल शामिल हैं।

दूसरे फेज में इन पार्टियों को किया है डी लिस्ट

  • आदिजन मुक्ति सेना फर्स्ट फ्लोर दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल
  • अद्वैत इशावश्यम कांग्रेस गुरु अय्यान्वरी आश्रम रीवा नाका मैहर
  • अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल
  • आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी साकेत नगर भोपाल
  • बहुजन संघर्ष दल लक्ष्मणपुरा लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय नवयुवक पार्टी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल नया सराफा ग्वालियर
  • भारतीय अपना अधिकार पार्टी ग्वालियर
  • भारतीय जनयुग पार्टी हीरा नगर लश्कर ग्वालियर
  • भारतीय सामाजिक एकता पार्टी ग्राम नंदोरा रायसेन
  • भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट बामन नगर सतना
  • बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी पन्ना

दूसरे फेज में ये भी डी लिस्ट

  • इंकलाब पार्टी महावीर नगर भिंड
  • मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर
  • नेशनल वर्ल्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी शुजालपुर मंडी शाजापुर
  • रहबर पार्टी वार्ड कच्ची मस्जिद मोहल्ला रायसेन
  • प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी ग्राम परासी रीवा
  • राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर
  • राष्ट्रीय गरिमा पार्टी कस्तूरबा नगर भोपाल
  • राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी अटेर रोड भिंड
  • सर्वे भवन्ति सुखिन: पार्टी ग्राम ममदर सीधी
  • द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया इंदौर
  • विश्व आदर्श भारत पार्टी सुखविलास कालोनी बड़वानी

पहले फेज में इन 15 दलों की मान्यता पहले हुई थी खत्म

  • अंजुमन पार्टी उज्जैन
  • भारतीय जयभीम पार्टी जबलपुर
  • भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी मुरैना
  • भारतीय जन लोक पार्टी झाबुआ
  • भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी मंडला
  • गोंडवाना कांग्रेस पार्टी भोपाल
  • गोंडवाना मुक्ति सेना भोपाल
  • जय मानवता पार्टी भोपाल
  • जनता विकास पार्टी विदिशा
  • जन न्याय दल सागर
  • किसान मजदूर प्रजा पार्टी भोपाल
  • क्रांतिकारी किसान सेना भोपाल
  • लोकतांत्रिक सरकार पार्टी मुरैना
  • राष्ट्रीय वाहिनी पार्टी इंदौर
  • सवर्ण समाज पार्टी रीवा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *