Last Updated:
क्या आपको अजनबियों से बात करने में हिचकिचाहट होती है? दरअसल, छोटी-छोटी बातचीत ही मजबूत कनेक्शन बनाने की शुरुआत होती है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप भी अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं.
स्मॉल टॉक का तरीका फायदेमंद.
क्या आपको अजनबियों से बात करने में झिझक महसूस होती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं, क्योंकि बहुत से लोग छोटी-छोटी बातचीत यानी “स्मॉल टॉक” से बचते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यही छोटी बातचीत आपकी पर्सनैलिटी और रिश्तों को बेहतर बना सकती है. असल में, किसी अनजान व्यक्ति से हल्की-फुल्की बातचीत करना न सिर्फ आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाता है बल्कि आपको अंदर से खुश और कनेक्टेड भी महसूस कराता है. रिसर्च बताती है कि स्मॉल टॉक मूड को बेहतर बनाती है और अकेलेपन को कम करने में मदद करती है.
स्मॉल टॉक क्यों है इतना जरूरी
अजनबियों से छोटी बातचीत करना सिर्फ टाइम पास नहीं, बल्कि यह आपको लोगों से जोड़ने का आसान तरीका है. इससे आपको एक अपनापन महसूस होता है और सोशल नेटवर्क भी मजबूत होता है. धीरे-धीरे यही छोटी बातचीत गहरे रिश्तों में बदल सकती है. कई बार एक साधारण बातचीत ही नई दोस्ती या अच्छे कनेक्शन की शुरुआत बन जाती है.
आसान टॉपिक से करें शुरुआत
अगर आपको समझ नहीं आता कि क्या बात करें, तो हमेशा हल्के और कॉमन टॉपिक से शुरुआत करें. जैसे मौसम, आसपास का माहौल या किसी इवेंट के बारे में बात करना आसान रहता है. इससे सामने वाला भी सहज महसूस करता है और बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है. शुरुआत जितनी सरल होगी, उतना ही कम झिझक महसूस होगी.
सामने वाले में दिखाएं सच्ची दिलचस्पी
स्मॉल टॉक का सबसे जरूरी मंत्र है कि आप सामने वाले में सच में दिलचस्पी दिखाएं. उनसे उनके शौक, वीकेंड प्लान या पसंद के बारे में पूछें. जब आप ध्यान से सुनते हैं, तो सामने वाला खुद को खास महसूस करता है और बातचीत लंबी चलने लगती है. यही चीज आपको लोगों के बीच आकर्षक बनाती है.
प्रैक्टिस से बढ़ेगा कॉन्फिडेंस
स्मॉल टॉक एक स्किल है, जो प्रैक्टिस से बेहतर होती है. शुरुआत में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आप इसमें सहज हो जाते हैं. जितना ज्यादा आप लोगों से बात करेंगे, उतना ही आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोशल स्किल्स मजबूत होंगी. यही छोटी आदत आपको लोगों के बीच पॉपुलर बना सकती है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
.