पेनकिलर से भी ताकतवर अडूसा, खांसी-दांतदर्द-सिरदर्द और अर्थराइटिस में रामबाण

Last Updated:

Health News: डॉक्टर विपिन सिंह के मुताबिक, आजकल तनाव भरी जिंदगी के चलते सिरदर्द एक आम समस्या बन गई है. इससे राहत पाने के लिए पेनकिलर की जगह अडूसा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सीधी. मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन्हें खरपतवार समझकर नष्ट कर देते हैं. यदि इन पौधों का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो गंभीर से गंभीर बीमारियों में भी लाभ मिल सकता है. ऐसा ही एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है अडूसा, जिसे आयुर्वेद में विशेष स्थान प्राप्त है. इसकी पत्तियों से लेकर छाल तक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. सीधी के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ विपिन सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि अडूसा को वासा के नाम से भी जाना जाता है. इसके फल, फूल, पत्तियां और जड़ सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इसमें मिमोसिन एल्कलॉइड, टैनिन और टर्गोरिन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं. सही जानकारी और उचित मात्रा में इसका उपयोग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.

डॉ सिंह के अनुसार, यदि किसी इंफेक्शन के कारण मुंह में घाव या सूजन हो जाए, तो अडूसा का प्रयोग जल्दी राहत देता है. मुंह में छाले होने पर अडूसा की 2-3 पत्तियों को चबाकर उसका रस चूसने से फायदा मिलता है. इसकी लकड़ी से दातून करने पर मुख के रोग दूर होते हैं. वहीं अडूसा के 50 मिली काढ़े में एक चम्मच गेरू और दो चम्मच शहद मिलाकर मुंह में रखने से घाव जल्दी सूख जाता है. दांत दर्द की समस्या में अडूसा के पत्तों के काढ़े से कुल्ला करने पर दर्द में आराम मिलता है.

सिरदर्द से मिलेगी राहत
डॉक्टर के मुताबिक, आजकल तनाव भरी जिंदगी के कारण सिरदर्द आम समस्या बन गई है. सिरदर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर की जगह अडूसा का प्रयोग किया जा सकता है. इसके छाया में सुखाए गए फूलों को पीसकर 1-2 ग्राम चूर्ण में बराबर मात्रा में गुड़ मिलाकर सेवन करने से सिरदर्द में आराम मिलता है.

अर्थराइटिस के दर्द में भी फायदेमंद
डॉ विपिन सिंह ने कहा कि अडूसा अर्थराइटिस के दर्द में भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाले घुटनों के दर्द में अडूसा का पाउडर पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है. चाहें तो इसकी पत्तियों का लेप बनाकर घुटनों या जोड़ों पर लगाया जा सकता है. वहीं खांसी और सांस फूलने की समस्या में भी अडूसा असरदार है. सूखी खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर अडूसा की पत्तियों का रस शहद के साथ लेने से राहत मिलती है. वहीं अडूसा के पत्ते, मुनक्का और मिश्री का काढ़ा पीने से खांसी जल्दी ठीक होती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

पेनकिलर से भी ताकतवर अडूसा, खांसी-दांतदर्द-सिरदर्द और अर्थराइटिस में रामबाण

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *