Last Updated:
मार्केट में मिलने वाले शकरकंद में आजकल कई तरह के कैमिकल मिलाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें चमकदार बनाए जा रहा है और इसी चमक के कारण ग्राहक इन्हें खरीदते समय पसंद भी कर रहे हैं लेकिन यह चमक शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है जानेंगे मिलावटी शकरकंद के पहचान का आसान तरीका.
शकरकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई तरह के नेचुरल इनग्रेडिएंट्स होते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं. मार्केट में मिलने वाले शकरकंद खरीदते समय लोग अक्सर उसकी चमक को देखकर उसे खरीदते हैं.

आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष गुप्ता बताते हैं कि इस तरीके के सिंथेटिक कलर स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं. मसलन इसके उपयोग से डाइजेशन जैसी कई तरीके की समस्याएं हो सकती हैं.

डॉ. आशीष बताते हैं कि इस तरह की सब्जियों को चमकदार बनाने के लिए मोम या रोडामाइन-बी जैसे केमिकल का प्रयोग बेहद आम हो चुका है. यह केमिकल शरीर की इम्युनिटी को कमजोर करने के साथ-साथ कई तरह के एलर्जी की भी समस्या पैदा कर सकता है. इसे खाने के बाद स्किन एलर्जी से लेकर लिवर तक की समस्या हो सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मार्केट से शकरकंद खरीदते समय हमें असली और नकली की पहचान करना बेहद आवश्यक होता है. मिलावटी शकरकंद को पहचानने के लिए हम रुई का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले रुई का एक टुकड़ा लेकर इसे पानी या तेल में भिगो लें.

अब गीले रुई को शकरकंद की सतह पर अच्छी तरह से रगड़े अगर रुई पर कलर दिखने लगता है, इसका मतलब है कि इसे चमकदार और सुंदर बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया है. वहीं अगर रुई को शकरकंद की सतह पर रगड़ने पर कोई कलर नहीं निकलता है तो इसका मतलब है कि इस पर किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है.

बाजार से शकरकंद खरीदते समय हमेशा कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. दुकान पर मिलने वाले फ्रेश और सुंदर शकरकंद की बजाय हल्के-फुल्के टेढ़े-मेढ़े और दाग धब्बे वाले शकरकंद ज्यादा ऑर्गेनिक होते हैं, मार्केट से इन्हें खरीद कर लाने के बाद इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से धोकर साफ करना बेहद आवश्यक होता है.
.