रीवा की जय डेयरी में मिला मिलावटी खाद्य पदार्थ: प्रारंभिक जांच में काला पड़ गया सैंपल; दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई – Rewa News

दीपावली के मद्देनजर रीवा शहर में मिठाइयों और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जय डेरी प्रोविजन, संस्कार स्वीट्स, कान्हा डेरी एंड स्व

.

ऑनलाइन सप्लाई गोदाम पर छापा, लेबल में अनियमितता

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि अभियान के तहत एक ऑनलाइन मिठाई सप्लाई कंपनी के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा भेजे जा रहे शुद्ध घी, बेसन के लड्डू और मसालों के पैकेट पर लेबल की जानकारी अधूरी और गलत थी। इसके चलते कंपनी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मिथ्या छाप और भ्रामक लेबलिंग का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

जय डेरी प्रोविजन में मिला मिलावटी छेना

जांच टीम ने जय डेरी आउटलेट प्रोविजन पर भी कार्रवाई की, जहां मोबाइल फूड लैब के माध्यम से छेना से बनी मिठाइयों की जांच की गई। रिपोर्ट में पता चला कि मिठाई में मैदा और अरारोट की मिलावट की गई है।

जांच के दौरान रेगुलेटरी सैंपल भी लिया गया, जो प्रारंभिक परीक्षण में ही काला पड़ गया, जिससे मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य प्रतिष्ठानों की भी हुई जांच

टीम ने संस्कार स्वीट्स, कान्हा डेरी एंड स्वीट्स सहित अन्य मिठाई दुकानों से भी नमूने एकत्र किए, जिनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा नापतोल विभाग ने भी जय डेरी प्रोविजन पर कार्रवाई करते हुए मिलावट का मामला दर्ज किया।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे, सहायक अधिकारी साबिर अली, और नापतोल विभाग से सहायक नियंत्रक विजय खातरकर शामिल रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *