रामपुर: सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ठंडी हवा और बदलते मौसम की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोग तुरंत दवा लेने लगते हैं, लेकिन आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद इकबाल का कहना है कि अगर शुरुआत में ही सही देखभाल कर ली जाए तो कई बार बिना दवा के भी सर्दी-खांसी से राहत मिल सकती है.
कौनसी बरतें सावधानी
डॉक्टर मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि सर्दियों में सबसे जरूरी है शरीर को गर्म रखना और खानपान का खास ध्यान देना उनका कहना है कि ठंड के मौसम में लोगों को ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए और गुनगुना पानी पीने की आदत डालनी चाहिए गुनगुना पानी पीने से गले में जमा बलगम ढीला होता है और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करता है.
भाप लेना है जरूरी
डॉक्टर इकबाल के मुताबिक भाप लेना भी सर्दी-जुकाम से बचने का एक बहुत असरदार और आसान तरीका है भाप लेना, इससे नाक बंद होने की समस्या दूर होती है और साइनसाइटिस जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलती है. जब भाप ली जाती है तो नाक और गले में जमा संक्रमण धीरे-धीरे खत्म होने लगता है. इससे सांस की नली में होने वाली सूजन से भी बचाव किया जा सकता है. डॉक्टर का कहना है कि दिन में एक या दो बार भाप लेने से काफी फायदा मिलता है.
क्या रखें डाइट
उन्होंने खानपान को लेकर भी खास सलाह दी है. डॉक्टर मोहम्मद इकबाल का कहना है कि सर्दियों में ऐसी सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में हो विटामिन सी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में मजबूत बनता है इसके लिए गोभी, ब्रोकली, टमाटर और मौसमी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद होता है.
वहीं गाजर को भी सर्दियों में बहुत लाभदायक बताया गया है गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जो फेफड़ों को मजबूत रखने में मदद करता है डॉक्टर का कहना है कि नियमित रूप से गाजर और अन्य मौसमी सब्जियां खाने से सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है
घरेलू नस्खें हैं असरदार
डॉक्टर मोहम्मद इकबाल ने घरेलू नुस्खों में अदरक और शहद के इस्तेमाल को भी काफी फायदेमंद बताया है उनका कहना है कि अदरक में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं वहीं शहद गले की खराश और खांसी में राहत देता है अगर अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर लिया जाए तो सर्दी-खांसी में जल्दी आराम मिल सकता है
डॉक्टर मोहम्मद इकबाल का कहना है कि अगर सर्दी-खांसी लंबे समय तक बनी रहे या तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. समय पर इलाज कराने से गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है.