Last Updated:
मधुबनी में शांति देवी समेत बुजुर्गों के अनुसार, हींग और जायफल जैसे घरेलू नुस्खे मात्र 10 रुपये में बच्चों को सर्दी से बचाते हैं, बिना किसी साइड इफेक्ट के.
मधुबनी : सर्दी का मौसम है. इस मौसम में सबसे ज्यादा गर्म रखने की जरूरत अगर किसी को है तो वो छोटे बच्चों को है. आज हम आपको दादी-नानी के पूराने टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे मात्र 10 रूपये के खर्च से बच्चों को गर्म रखा जा सकता है, जिसके लिए आपको हींग, जाफर ( जायफल ) आदि की जरूरत पड़ेगी. इस ट्रिक से बच्चों को ठंड से बचाया जा सकता है.
दादी-नानी का ये है खास टिप्स
ठंड के सीजन में नवजात शिशु को गर्म रखने की बहुत ही आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में हर दिन की छोटी-मोटी दिक्कतों से निजात पाने का राज मात्र 10 रूपये में छुपा है. दानी-नानी का ये टिप्स आज भी दवाओं से ज्यादा काम करता है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. वहीं, बूढ़ी अम्मा शांति देवी कहती हैं कि इस मौसम में 30- 40 साल पहले जब इतनी दवाएं नहीं थी. साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी. तब माताएं बच्चों को जन्म देती थी तो बच्चों का इसी ट्रिक से ख्याल रखती थी. वहीं, कड़ाके की ठंड में मां घर पर ही दादी-नानी के नुस्खों को अपनाकर बच्चों को फिट रखती थी.
जायफल शरीर को रखता है गर्म
शांति देवी ने बताया कि यहां के लोग जायफल जिसे आम भाषा में जाफर कहते हैं. उसका इस्तेमाल करते थे. हींग का इस्तेमाल, पसीज का पत्तो का इस्तेमाल कर बच्चों को ठंड के मौसम में गर्म रखते हैं. हालांकि आज भी हम अपने नाती- पोते नाती को देते हैं. किसी भी पत्थर पर आप जायफल को तेल में पूरे ठंड के लिए भिगोई कर रख देते हैं और फिर रोज सुबह शाम पत्थर पर घिसकर नवजातों को चटाया जाता है. जिससे अंदर उसकी बॉडी गर्म रहती है. साथ ही पेट के अंदर गड़बड़ी नहीं होती और बच्चे को छोटी-छोटी जैसे उल्टी या फिर बच्चों को थोड़ा तापमान इन सारी चीजों से राहत मिलती है.
बता दें कि जाफर आपको बाजार में कहीं भी 10- 15 रुपए में कआसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इसी 10- 15 रुपये में बच्चों को गर्म रखने का राज छुपा हुआ है. हालांकि इसका इस्तेमाल गर्म मसाले में भी किया जाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें