अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई: मानेगांव में तीन ओवरलोड हाईवा जब्त, रोकने का प्रयास भी हुआ – Jabalpur News

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मानेगांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, खनिज एम-सैंड और गिट्टी का बिना वैध पारपत्र तथा

.

जब जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा के लिए थाना बरगी ले जाया जा रहा था, तभी जबलपुर-नागपुर मार्ग स्थित टोल नाके के पास रोहित जैन और उनके साथियों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया। इस घटना से कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया और जब्त वाहनों को सुरक्षित रूप से थाना बरगी परिसर में खड़ा कराया गया। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी बरगी को एक आवेदन सौंपा गया है।

इस संयुक्त कार्रवाई में कार्यपालक मजिस्ट्रेट रविंद्र पटेल, खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव, डीएसपी और थाना प्रभारी बरगी हेमंत कुमार सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *