बैतूल में एडीजे तपेश कुमार दुबे का निधन: लादी गांव में ट्रेवल विजिट के दौरान आया हार्ट अटैक – Betul News

बैतूल जिले के आमला न्यायालय में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) तपेश कुमार दुबे का बुधवार को ग्राम लादी में दौरे के दौरान अचानक निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। बताया गया कि दौरे के दौरान उन्हें अचानक अस्वस्थता महसूस हुई और उनकी हृदयगति

.

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने चिकित्सकों को बुलाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद न्यायाधीश दुबे को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौजूद सभी अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध रह गए।

प्रशासन ने जताया शोक

एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह न्यायिक सेवा के लिए बड़ी क्षति है। प्रशासन की ओर से न्यायाधीश दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

छिंदवाड़ा के निवासी थे न्यायाधीश दुबे

न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे मूल रूप से छिंदवाड़ा जिले के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। प्रशासन की ओर से उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *