नाश्ते में लगाएं टेस्ट का तड़का! 15 मिनट में बनाएं पनीर वाली ये बटरफ्लाई, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Last Updated:

Easy Snack Recipes: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ नया और चटपटा मिल जाए, तो पूरा दिन बन जाता है. आज हम आपको पनीर से बनने वाली एक खास रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे न केवल बनाना आसान है, दिखने में भी खूबसूरत लगता है, बल्कि खाने में भी उतनी ही लाजवाब है. पनीर और आलू से तैयार यह डिश महज 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. बच्चों का टिफिन हो या घर आए मेहमान, इस कुरकुरी रेसिपी को खाकर हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा.

ख़बरें फटाफट

Easy Snack Recipes: हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत एक शानदार और स्वादिष्ट नाश्ते के साथ हो. सुबह की भागदौड़ में अक्सर हम वही पुराना नाश्ता करके बोर हो जाते हैं. लेकिन अगर आपको कुछ ऐसा मिल जाए जो झटपट बन जाए और शरीर के लिए फायदेमंद भी हो, तो क्या बात है. आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पनीर से बनती है. साथ ही यह देखने में इतनी सुंदर लगती है कि इसे देखते ही खाने का मन कर जाए. आइए जानते हैं क्या है ये रेसिपी.

कम समय और कम मेहनत में तैयार
इस डिश का नाम है पनीर बटरफ्लाई, यह उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो पनीर खाने के बेहद शौकीन हैं. इस डिश की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं पड़ती. बस थोड़ा सा पनीर, आलू और घर के कुछ बेसिक मसाले, और आपकी डिश तैयार. शालू ने लोकल 18 से खास बातचीत में इस रेसिपी को बनाने का पूरा तरीका साझा किया है.

इस रेसिपी के लिए जरूरी सामान
इसे तैयार करने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत पड़ेगी:
ताजा पनीर (लंबे टुकड़ों में कटा हुआ).
आलू (चिप्स की तरह पतले स्लाइस में कटा हुआ).
अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर.
नमक, काला नमक और थोड़ा सा चाट मसाला.
कॉर्नफ्लोर, नींबू का रस और ऑरिगेनो.
तलने के लिए सरसों का तेल और जोड़ने के लिए टूथपिक (Toothpick).

पनीर बटरफ्लाई बनाने की आसान विधि
शालू बताती हैं कि इसे बनाना बेहद आसान है. बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले पनीर को छोटे और लंबे टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में कटा हुआ पनीर लें और उसमें लाल मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, काला नमक, काली मिर्च, कॉर्नफ्लोर, नींबू का रस, हरा धनिया और ऑरिगेनो डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें ताकि मसाले पनीर में अच्छे से समा जाएं.
2. अब आलू को अच्छे से धो लें. आप चाहें तो इसे छील लें या बिना छीले भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू को चिप्स की तरह पतले-पतले गोल स्लाइस में काट लें.
3. अब एक आलू का स्लाइस लें और उसके बीच में मसालेदार पनीर का एक टुकड़ा रखें. आलू को हल्का सा मोड़ें और बीच में एक टूथपिक लगा दें ताकि पनीर और आलू आपस में जुड़ जाएं. यह देखने में बिल्कुल तितली (Butterfly) जैसा लगेगा.
5. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो तैयार की गई पनीर बटरफ्लाई को इसमें डाल दें. इसे तब तक डीप फ्राई करें जब तक कि आलू और पनीर एकदम क्रंची और सुनहरे न हो जाएं.
6. तेल से निकालने के बाद इसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें. आपकी गरमा-गरम ‘पनीर बटरफ्लाई’ तैयार है.

मेहमानों और बच्चों के लिए परफेक्ट चॉइस
यह डिश जितनी खूबसूरत दिखती है, खाने में उतनी ही कुरकुरी और चटपटी होती है. आप इसे पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं. छोटे बच्चों के टिफिन के लिए यह एक शानदार विकल्प है, और अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाएं, तो 10 से 15 मिनट में आप उन्हें यह सरप्राइजिंग स्नैक खिलाकर खुश कर सकते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homelifestyle

नाश्ते में लगाएं टेस्ट का तड़का! 15 मिनट में बनाएं पनीर वाली ये बटरफ्लाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *