2025 में दौलत कमाने की रेस में अडानी-अंबानी सबसे आगे, लेकिन इन दिग्गजों को हुआ अरबों का नुकसान

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Indian Billionaires 2025: साल 2025 में शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जिसने देश के बड़े उद्योगपतियों की दौलत पर सीधा असर डाला. कभी तेजी तो कभी तेज गिरावट के बीच कुछ अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ, जबकि कुछ दिग्गजों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ा. वैश्विक घटनाओं और बाजार की अनिश्चितता ने इन कंपनियों की परीक्षा ली.

इसी उठा-पटक के बीच कुछ कारोबारी मजबूती से आगे बढ़ते दिखे, तो कुछ को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दौलत बढ़ाने की दौड़ में सबसे आगे रहे. वहीं गौतम अडानी ने जोरदार वापसी की. दूसरी ओर, आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े कई बड़े उद्योगपतियों के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. आइए जानते हैं, साल 2025 देश के अरबपतियों के लिए कैसा रहा?

अंबानी बने नंबर वन

मुकेश अंबानी साल 2025 में कमाई के मामले में नंबर 1 बने. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की संपत्ति में साल 2025 में 16.50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. संपत्ति में आई इस जोरदार तेजी के पीछे रिलायंस इंटस्ट्रीज का शानदार प्रदर्शन का होना है.

भारतीय शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों ने 2020 के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. शेयरों की कीमतों में करीब 30 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है. साथ ही रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़ोतरी, टेलीकॉम टैरिफ में हुआ इजाफा और रिटेल बिजनेस की मजबूती ने मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गजब का इजाफा किया है. 

अडानी और मित्तल की संपत्ति भी बढ़ी

एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल की संपत्ति में 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. अब उनकी कुल संपत्ति 29 अरब डॉलर हो गई है. एयरटेल के शेयरों में 31 प्रतिशत की तेजी ने मित्तल की संपत्ति को बढ़ाने में सहायता की है. वहीं, कमाई के मामले में गौतम अडानी के लिए भी यह साल शानदार रहा है.

उनकी संपत्ति में करीब 5.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और संपत्ति 84 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गई. अडानी के लिए सबसे खास बात यह रही है कि हिंडनबर्ग मामले में सेबी से क्लीन चिट मिलने के बाद निवेशकों का भरोसा दोबारा से अडानी ग्रुप पर लौट आया. 

इन दिग्गजों को हुआ भारी नुकसान

एचसीएल टेक के संस्थापक शिव नाडर की संपत्ति में करीब 4 अरब डॉलर की कमी आई. कंपनी के शेयर करीब 15 प्रतिशत तक गिर गए. विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ भी प्रभावित हुई, क्योंकि शेयर में 12 प्रतिशत की गिरावट के चलते उनकी दौलत करीब 3 अरब डॉलर घट गई.

वहीं रियल एस्टेट सेक्टर में डीएलएफ के के.पी. सिंह को नुकसान झेलना पड़ा. उनकी कंपनी के शेयर 17 फीसदी तक टूट गए और संपत्ति में करीब 3.38 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई.
     
यह भी पढ़ें: आभूषण से जियोपॉलिटिक्स का हथियार कैसे बनी चांदी? कीमतों में जबरदस्त इजाफा, जानें इसकी वजह

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *