5 महीने में एक्ट्रेस माईना नंदनि ने 13 किलो वजन कम किए, खाने में क्या खाया और कैसा रहा दिन

Last Updated:

Fat to Fit Transformation : साउथ की मशहूर एक्ट्रेस माईना नंदनि ने खुद इस बात को कबूल की है कि उसने सिर्फ 5 महीने के अंदर 13 किलो वजन घटा लिया है. उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात को रखी वैसे ही इस पर बहस छिड़ गई. लेकिन महज 5 महीनों के भीतर 13 किलो वजन कम कर उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही खान-पान से कुछ भी मुमकिन है. उनके इस ‘फैट टू फिट’ ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैंस हैरान हैं और हर कोई उनके इस जादुई बदलाव का राज जानना चाहता है. इस राज को नंदनि ने खुद बता भी दिया है.

टीवी से लेकर फिल्मों तक मशहूर कॉमेडी एक्ट्रेस हैं माईना नंदिनी. नंदिनी ने अपने मीडिया करियर की शुरुआत वीजे के तौर पर की थी और सरवनन मीनाक्षी सीरियल में माईना नाम के किरदार से तमिलनाडु के लोगों के बीच पहचान बनाई. इसके बाद केडी पिल्ला किल्लाडी रंगा, नम्मा वीट्टु पिल्लै, अरनमणई 3, विक्रम जैसी फिल्मों में भी काम किया. विक्रम फिल्म में माईना नंदिनी ने विजय सेतुपति की पत्नी का रोल निभाया था. लेकिन आजकल नंदनि अपने पति के साथ वेट लॉस जर्नी के कारण काफी चर्चा में हैं. 

वेट लॉस जर्नी से पहले नंदनि के पति योगेश 90 किलो वजन के थे जबकि नंदनि 75 किलो की थीं. ज्यादा वजन के कारण वे अक्सर अपना मजाक खुद ही उड़ाती रहती थी. नंदनि ने पहले टीवी में कदम रखा और बिग बॉस सीजन 6 में हिस्सा लिया. अभी वो किलाड़ी जोड़ी नाम के रियलिटी शो में अपने पति और टीवी एक्टर योगेश के साथ भाग ले रही हैं. दोनों मिलकर वेट लॉस जर्नी को काफी सहज बना दिया है.  

इस बीच नंदिनी और योगेश ने मिलकर करीब 5 महीने में 13 और 20 किलो तक वजन कम किया है. योगेश ने 90 किलो से 70 किलो तक और नंदिनी ने 75 किलो से 62 किलो तक वजन घटाया है. इंस्टाग्राम पर अपने वजन कम करने का सीक्रेट शेयर करते हुए नंदिनी और योगेश ने बताया कि उन्होंने पूरी तरह से एक्सरसाइज के जरिए ही वजन कम किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस मैना नंदिनी ने अपनी डाइट के सारे सीक्रेट्स शेयर किए हैं. उनके मुताबिक, सुबह उठते ही वो एक ग्लास पानी पीती हैं. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ी देर के लिए बढ़ जाता है और कैलोरी जल्दी बर्न होती है. इसके अलावा, रात भर शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स बाहर निकलने में और पेट साफ करने में भी ये मदद करता है.

इसके बाद 15-20 मिनट बाद थोड़ा फ्रेश होकर नंदिनी जिम या योगा जैसी कोई एक्सरसाइज करती हैं जो उस दिन प्लान की होती है. सुबह पानी पीकर एक्सरसाइज करने से शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है. खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर में जमा फैट एनर्जी के लिए इस्तेमाल होता है, जिससे वजन जल्दी कम होता है. एक्सरसाइज के दौरान पसीना और पहले पीया गया पानी शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है.

नंदिनी ने बताया कि वो सुबह और रात के खाने से 30 मिनट पहले एप्पल साइडर विनेगर लेती हैं. एप्पल साइडर विनेगर से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे कम खाना खाने में मदद मिलती है. रिसर्च के मुताबिक, ये शरीर में फैट जमा होने को भी कम करता है. इसके अलावा, जब कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाते हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर अचानक बढ़ने से रोकता है. लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसे नहीं लेना चाहिए. खासकर जिन लोगों को पहले से पेट की समस्या है, उन्हें खुद से ये नहीं लेना चाहिए.

नंदिनी ने बताया कि वो सुबह के खाने में अच्छे से मैश किया हुआ केला, एक्सपर्ट द्वारा सुझाया गया प्रोटीन पाउडर और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर डोसा की तरह बनाकर खाती थीं. इससे पूरा दिन उन्हें एनर्जी की कमी नहीं होती है क्योकि इसमें प्रोटीन भरा रहता है. 

दोपहर के खाने में बिना तेल के, एयर फ्रायर में मछली फ्राई (अगर जरूरत हो तो ऑलिव ऑयल), 3 अंडों का सफेद हिस्सा, 1 अंडे का पीला हिस्सा, 200 ग्राम चावल, 100 ग्राम सेब जैसे कोई भी फल खाती हैं.

नंदिनी ने बताया कि वह रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच खत्म कर लेती हैं. डिनर में वह शकरकंद, 200 ग्राम मछली और 2 अंडे का सफेद हिस्सा खाती हैं. शकरकंद में पोटैशियम, मैग्नीशियम और बी6 विटामिन होते हैं, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं और अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन हार्मोन बनने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, जिससे रात में भूख नहीं लगती.

शकरकंद धीरे-धीरे पचता है, इसलिए इसे खाने के बाद 2-3 घंटे बाद ही सोना सही रहता है. डायबिटीज के मरीज इस कंद को खाने से बच सकते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोज़ाना खाने में मछली और अंडा शामिल करने से शरीर को प्रोटीन समेत कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं,

स्पष्टीकरण: ये जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई है. अपनी खाने की आदत या रोजमर्रा की जिंदगी में कोई बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. News18  इन जानकारियों के लिए जिम्मेदार नहीं है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *