बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रेत चोरी पर कार्रवाई: पनपथा बफर जोन से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; शिकायत के बाद तुरंत की घेराबंदी – Umaria News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र में बुधवार को अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खितौली बफर के कक्ष क्रमांक आरएफ 550, दर्रहाहार क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

.

शिकायतों के बाद तुरंत घेराबंदी

क्षेत्र में नदी-नालों से अवैध रेत निकासी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। सूचना मिलते ही टीम ने मामले की जानकारी क्षेत्र संचालक, उपसंचालक और सहायक संचालक को दी। निर्देश मिलने के बाद मौके पर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान जंगल से रेत लेकर निकल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी 54 एए 0415) को रोककर जांच की गई। जांच में रेत चोरी की पुष्टि होने पर वाहन को जब्त कर लिया गया।

ड्राइवर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

टीम ने मौके से ड्राइवर वकील भूमिया को हिरासत में लिया। वह बम्हौरी (तहसील बरही), जिला कटनी का निवासी है। वन विभाग आरोपी से यह जानकारी भी जुटा रहा है कि रेत चोरी में और कौन-कौन शामिल है।

अधिकारी बोले- आरोपियों को नहीं बख्शेंगे

टाइगर रिजर्व की सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ ने कहा कि जंगलों में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। शिकायत मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने कहा कि वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *