प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को एक्सपायरी दवाई चढ़ाए जाने का मामला जांच में सही पाया गया है। पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के बाद एक नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो अन्य पर भी कार्रवाई हुई है। ख
.
डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि
मरीजों के साथ खिलवाड़ के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी है, उन पर कार्रवाई की गई है। दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।


एमवाय अस्पताल में भर्ती कबड्डी की नेशनल प्लेयर रोशनी को एक्सपायरी दवाई चढ़ाई गई।
चढ़ाई गई एक्सपायर्ड दवा, जांच में पुष्टि
एमवाय अस्पताल में भर्ती नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को लगातार दो दिन एक्सपायरी दवाई चढ़ाई गई थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पांच सदस्यीय समिति गठित की। समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि की कि मरीज को एक्सपायर्ड दवा दी गई थी।
पति द्वारा बनाए गए वीडियो बने सबूत
रोशनी के पति सागर सिंह ने शुरू से ही आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को एक्सपायरी दवा दी गई है। उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सबूत के रूप में पेश किया था। एक वीडियो उस दवा का था जो रोशनी को लगाई गई थी, जबकि दूसरा वीडियो वार्ड 21 में पड़े उसी एक्सपायर्ड लॉट का था। जब सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने दावा किया कि दवा लगाने से पहले ही हटा ली गई थी, तब सागर सिंह ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर अस्पताल की सफाई को झूठा बताया।

प्रूफ बतौर पत्नी को लगाई गई एक्सपायर्ड दवाई का वीडियो तो बनाया ही था।
तीन नर्सिंग ऑफिसरों पर कार्रवाई
सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव के अनुसार, जांच समिति ने नर्सिंग ऑफिसर आसमां अंजूम, नैना गौतम और एंजलिना विल्फेड को दोषी पाया है।
- आसमां अंजूम : निलंबित
- नैना गौतम : वेतन वृद्धि रोकी गई
- एंजलिना विल्फेड : निंदा प्रस्ताव पारित
समिति की अनुशंसाओं के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है।
प्रबंधन की जिम्मेदारी पर फिर उठे सवाल
एमवाय जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक्सपायरी दवा मरीज को लग जाना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली, दवा स्टोर और नर्सिंग स्टाफ की मॉनिटरिंग पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
6 स्टेप्स पर चूक से एमवायएच में पहुंची एक्सपायरी दवा

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में भर्ती कबड्डी की नेशनल प्लेयर को एक्सपायरी दवाई चढ़ाए जाने के मामले में मरीज की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
.