Natural Ways to Relieve Acid Reflux: एसिडिटी की समस्या बेहद कॉमन है, लेकिन यह लोगों का बुरा हाल कर देती है. एसिड रिफ्लक्स की परेशानी में खाने के बाद या लेटने पर पेट का एसिड ऊपर उठकर खाने की नली में चला जाता है. इससे छाती में जलन, खांसी और कभी-कभी गले में खराश जैसी शिकायतें होती हैं. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या GERD में बदल सकती है, जिससे खाने की नली की परत को नुकसान पहुंच सकता है. AIIMS और हार्वर्ड जैसे संस्थानों में ट्रेनिंग ले चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में एसिडिटी से राहत पाने के लिए नेचुरल उपाय बताए हैं. वीडियो में डॉक्टर ने इन उपायों को स्टेप-बाय-स्टेप दिखाया है, जिससे लोग सही तरीके से अपना सकें.