फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार: लाइसेंसी बंदूक बरामद सरपंच के घर की थी फायरिंग – Morena News


नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम भादवाली में सरपंच रेखा तोमर पत्नी भूपेंद्र तोमर के घर पर बाइक सवार दो युवकों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई और फरार हो गए इसके बाद सरपंच पति के द्वारा नगरा थाने में नामजद एफआईआर करवाई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से बंदूक भी बरामद कर ली है। दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पोरसा विकास खंड का गांव भादवाली की वर्तमान सरपंच रेखा तोमर पत्नी भूपेंद्र तोमर के घर पर रंगदारी को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब गांव के ही मान सिंह उर्फ बबलू तोमर पुत्र पान सिंह तोमर एवं बंटू तोमर उर्फ नारायण तोमर पुत्र सेवाराम तोमर के द्वारा बाइक से पहुंच 315 बोर की बंदूक से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सरपंच पति भूपेंद्र तोमर के द्वारा इस मामले में नगरा थाना पहुंच एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और ग्राम तुस्सन पुरा नहर की पुलिया के पास से आरोपी बंटू उर्फ नारायण तोमर को गिरफ़्तार कर लिया उसके पास से घटना में उपयोग की गई बंदूक भी बरामद कर ली है। दूसरा आरोपी बबलू तोमर अभी फरार है। एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के अनुसार भादवाली गांव के सरपंच के यहां फायरिंग की घटना घटी थी उसके एक आरोपी को बंदूक सहित गिरफ़्तार किया है दूसरा भी शीघ्र गिरफ्तार हो जाएगा । .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *