रायसेन में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला; कोर्ट ने जेल भेजा – Raisen News

रायसेन कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ज्ञान यादव ने पुरानी रंजिश के चलते अंशुल उर्फ हिमांशु खत्री पर चाकू से हमला किया था। घटना 10 दिसंबर 2025 को वार्ड 3 मढ़ईपुरा हुई थी।

.

फरियादी अंशुल खत्री ने 11 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ज्ञान यादव ने गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया। चाकू सीने के नीचे बाईं तरफ लगा, जिससे खून बहने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

इस रिपोर्ट पर अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई। इस टीम का नेतृत्व एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने किया।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी ज्ञान यादव (21) निवासी वार्ड नंबर 3 मढ़ईपुरा की तलाश शुरू की गई। आरोपी को कटारिया वेयर हाउस के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई और घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक सुरेश दुबे सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *